ऑस्ट्रेलिया ने बताई तारीख, जाने कब होगी ईद… : Religion


Eid Ul Fitr 2024 Date: भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में ईद को लेकर तैयारियां चल रही हैं. लोग ईद के चांद का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस्लामिक कैलेंडर में रमजान साल का नौवां महीना है और दसवां महीना शव्वाल है और इसी महीने के पहले दिन इस्लाम धर्म को मानने वाले ईद मनाते हैं. आपको बता दें कि मुसलमानों के लिए ईद का त्योहार रोजे के अंत का प्रतीक होता है.

पूरे रमजान मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह सूरज निकलने से लेकर सूर्यास्त तक रोजा रखते हैं. इस दौरान खाना ही नहीं पानी तक नहीं पीते हैं. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया ने आधिकारिक रूप से ऐलान किया है कि, बुधवार (10 अप्रैल 2024) को ईद-उल-फित्र का त्योहार मनाया जाएगा। इससे यह तय हो गया है कि, शव्वाल का महीना 10 अप्रैल से शुरू होगा और 9 अप्रैल 2024 रमजान का ये आखिरी दिन होगा।

सरकारी नौकरी Whatsapp ग्रुप में जुड़े
यहां क्लिक करें

आपको बता दें ऑस्ट्रेलियन फतवा काउंसिल ने पुष्टि की है कि, आसमान में नया चांद मंगलवार (9 अप्रैल 2024) को निकलेगा। इसे पर्थ और सिडनी में देखा जा सकेगा। ऑस्ट्रेलियन फतवा काउंसिल के अनुसार 9 अप्रैल रमजान (Eid Ul Fitr 2024 Date) का आखिरी दिन होगा और ईद उल-फित्र का त्योहार बुधवार (10 अप्रैल 2024) को मनाया जाएगा।

10 अप्रैल को होगी ईद उल-फित्र

फतवा काउंसिल ने कहा कि, ईद उल-फित्र की तारीख सूर्यास्त से पहले चंद्रमा के निकलने की गणना, सूर्यास्त के बाद चंद्रमा के डूबने के समय और चंद्रमा के दिखने की संभावना पर आधारित है। उन्होंने आगे कहा कि, ये तरीका कई प्रमुख वैश्विक विद्वानों की काउंसिल की ओर से अपनाए जाने वाले दृष्टिकोणों के अनुसार है।

यह भी पढ़ें: NPCIL Executive Trainee Recruitment 2024 : NPCIL में नौकरी पाने का मौका, इस दिन से आवेदन शुरू, 56100 है सैलरी

हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय इमाम काउंसिल और ऑस्ट्रेलियाई फतवा काउंसिल ने मुस्लिम समुदाय के भीतर अलग-अलग विचारों को मान्यता और सम्मान देते हुए मूल्यों और हितों को संरक्षित करने में एकता पर जोर देते हुए देखा गया है।

हम आप सभी को बता दे कि, दुनियाभर के बाजारों में ईद उल-फित्र से ठीक पहले चहल-पहल बढ़ गई है। मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाले लोग बड़ी संख्या में खरीददारी करने के लिए बाजार जा रहे हैं। रमजान का महीना खत्म होने के बाद इसी सप्ताह ईद (Eid Ul Fitr 2024 Date) का त्योहार मनाया जाएगा। दुनियाभर के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने त्योहार की तैयारियां शुरू कर दी हैं.

इस दौरान बेकरी, मिठाई, खाने-पीने के सामान के साथ कपड़ों की दुकानों में भी लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। बच्चों और बड़े लोगों के कपड़ों से लेकर सेवईयां बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले सामान की खरीददारी भी जोरो शुरू से की जा रही है।

यह भी पढ़ें: SSC CHSL Recruitment 2024: SSC CHSL के 3712 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन



Source link