गेहूं, बाजरा भूल जाओ अगर इस आटे की रोटी खा ली…. : Health


Makke ki Roti Benefits: उत्तरी भारत में सर्दियों में मक्के का आटा, जो मकई से बनाया जाता है इसे बड़े चाव से खाते है। यह उन सभी जरूरी विटामिनों से भरपूर (Rich in Essential Vitamins) होता है जिनकी हमारे शरीर को नियमित आधार पर जरूरत होती है।

मक्के के आटे में विटामिन ए, सी, के और बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। मक्के के आटा में आयरन, फास्फोरस, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट होता है। हम आप के अपने इस लेख में आप सभी को मक्के के आटे की रोटी (Cornmeal Bread) खाने से सेहत को क्या लाभ होते है इससे जुड़ी पूरी जानकारी देंगे.

सरकारी नौकरी Whatsapp ग्रुप में जुड़े
यहां क्लिक करें

मक्के की रोटी के फायदे (Benefits of Makke ki Roti)

शुगर कंट्रोल : हम आप सभी को बता देना चाहते हैं कि, मक्के का आटा एक रेशेदार आटा होता है इससे ब्लड शुगर कंट्रोल करने में सहायता मिलता है। High Fiber Diet यह सुनिश्चित करता है कि, शुगर ब्लड फ्लो में धीरे-धीरे जारी होती है, जो इंसुलिन स्पाइक को रोकती है। मक्के के आटे में मौजूद हाई फाइबर पाचन में सहायता कर सकती है और पेट को स्वस्थ रखती है।

Makke ki Roti Benefits: ग्लूटेन फ्री

हम आप सभी को बता दे कि, मक्का एक ग्लूटेन-मुक्त आटा है और मक्के की रोटी लैक्टोज इंटॉलरेंस से पीड़ित सभी लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। आमतौर पर, जो लोग लैक्टोज असहिष्णु होते हैं उन्हें अपने आहार से गेहूं की रोटी और अन्य ग्लूटेन फ्री खाने को खत्म करना होता है। अगर आप गेहूं की चपाती का ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो आपको मक्की की रोटी को अपने विंटर डाइट में शामिल करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: यूनिफॉर्म सीविल कोड बिल उत्तराखंड में हुआ पास, देश का पहला राज्य बना उत्तराखंड, धा…

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद

मक्के का आटा फोलिक एसिड का बेहतरीन सोर्स होता है, जो गर्भवती महिलाओं और नई माताओं के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है। इसके अलावा मक्के के आटे में अन्य पोषक तत्व मां और बच्चा दोनों में पोषक तत्वों की कमी नहीं होने देती।

आपको गर्म रखे

मक्के की तासीर गर्म होती है यही कारण है कि, सर्दियों में मक्के की रोटी आपको शरीर को गर्म रखती है। इसे आप साग के साथ सर्व करें। ऊपर से थोड़ा सा मक्खन या घी डालें और सर्दियों में इसका मजा लें।

थायराइड फ़ंक्शन में सुधारः

चूंकि मक्के का आटा विटामिन के साथ बीटा कैरोटीन और सेलेनियम का अच्छा स्रोत है, यह थायराइड फंक्शन (Thyroid Function) को बेहतर बनाने में सहायता करता है। थायराइड के मरीजों को अपने आहार से ग्लूटेन कम करने के लिए कहा जाता है, और यह आटा सर्दियों में आपके लिए सही ऑप्शन है।

मक्के की रोटी कैसे बनाएं (How to Make Makke ki Toti)

सामग्री

  • 2 कप मक्के का आटा
  • 1/2 मूली
  • नमक स्वादानुसार

Makke ki Roti Benefits: तरीका

  • मक्के की रोटी बनाने के लिए एक बाउल में मूली को छीलकर कद्दूकस कर लें। इस पर नमक छिड़कें और 5 मिनट के लिए अलग रख दें।
  • 5 मिनट के बाद कद्दूकस की हुई मूली से एक्स्ट्रा पानी निकाल दें और एक बाउल में इकट्ठा कर लें।
  • बाउल में मक्के का आटा और स्वादानुसार नमक डालें।
  • अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें और हाथ से गूंथकर गाढ़ा आटा गूंथ लें।
  • आटे से एक छोटी सी लोई तोड़ कर, उस पर थोड़ा सा आटा लगाइए और छोटी रोटी बेल लीजिये। बड़ी चपाती न बनाएं क्योंकि वे टूट सकती हैं
  • रोटी पर थोड़ा पानी छिड़कें और गर्म तवे पर रखें.
  • इससे सुनहरे भूरे रंग के धब्बे दिखाई देने तक दोनों ओर से पकाएं।
  • मक्की की रोटी को सरसों का साग और थोड़े मक्खन या घी के साथ परोसें।

यह भी पढ़ें: खुसखबड़ी! भागलपुर से अयोध्या तक का सफर अब आसान, रामलला के दर्शन के लिए चलेगी ये ट्रेनें



Source link