घर के इन चीजों से मोती जैसे चमकाएं दांत, पीलेपन से मिलेगा छुटकारा, लोग करेंगे तारीफ : Life Style


Teeth Whitening Natural Tips: साफ और चमकदार दांत किसी के भी पर्सनैलिटी में चार चांद लगाने के लिए काफी हैं। हम आप सभी को बता दे कि, ओरल हेल्थ का सीधा असर हमारे ओवरऑल हेल्थ पर भी पड़ता है। अक्सर लोग खाने-पीने की चीजों में कई तरह के मसालों का इस्तेमाल करते हैं, जिसके कारण दांत पीले होने लगते हैं। इससे बचने के लिए सभी को दिन में दो बार टूथब्रश करने की सलाह दी जाती है। काफी संख्या में लोग दांतों के पीलेपन से जूझ रहे हैं और कुछ लोग तो ब्रश करने के बाद भी इस समस्या से परेशान हैं.

अगर आप चाहें तो इस समस्या से निपटने के लिए डेंटिस्ट से मिलकर टीथ क्लीनिंग करवा सकते है, पर ऐसा बार-बार करवाना संभव नहीं होता है। इस कारण लोग परेशान हो जाते हैं कि, अब इन पीले दांतों का क्या किया जाए। आज हम आप सभी को अपने इस लेख के माध्यम से दांतों के पीलापन से छुटकारा पाने के कुछ आसान घरेलू नुस्खे बताएंगे, जो बेहद कारगर हो सकते हैं।

हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक पीले दांतों को मोतियों की तरह सफेद और चमकदार बनाने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए। लापरवाही से दांतों को नुकसान हो सकता है। जिस कारण दांतों में सेंसिटिविटी और कैविटी का खतरा भी बढ़ सकता है। नियमित रूप से ब्रश करना दांतों को साफ रखने का सबसे सुरक्षित तरीका है। किसके साथ ही आप जो पीले दांतों का कारण बन सकते हैं।

ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करने के बाद ब्रश करें, एक अध्ययन के अनुसार, बाजार में ऐसी कई साड़ी टूथपेस्ट है जो दांतों को सफेद करने का दावा करती है। दांतों को सफेद करने वाले इन टूथपेस्ट से ब्रश करने से भी आपके दांत साफ हो सकते हैं। बस आपको सावधानी पूर्वक सहित टूथपेस्ट का चयन करना होगा। इसके अलावा आप इलेक्ट्रिक टूथब्रश भी यूज कर सकते हैं।

पीले दांतों को सफेद करने के घरेलू नुस्खे

अगर आप अपने दांतों को सफेद और चमकदार बनाना चाहते हैं तो बेकिंग सोडा और हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का इस्तेमाल कर सकते है। हम आप सभी को बता दे कि, बेकिंग सोडा और हाइड्रोजन पेरॉक्साइड से बने इस पेस्ट का उपयोग करने से दांतों पर जमा प्लाक और बैक्टीरिया दूर हो जाते हैं। इसका पेस्ट बनाने के लिए आपको आप 1 चम्मच बेकिंग सोडा को 2 चम्मच हाइड्रोजन पेरोक्साइड को साथ में मिलाएं और इस पेस्ट से ब्रश करने के बाद साफ पानी से अपने दांतों को साफ कर लें।

सेब के सिरका से चमकाएं दांत

पीले दांतों को चमकाने के लिए सेब का सिरका भी काफी फायदेमंद साबित होता है। आप भी पीले दांतों को चमकाने के लिए सेब के सिरका का इस्तेमाल कर सकते है। 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर 1 कप पानी में मिलाकर माउथवॉश बनाएं। इस घोल को आप मुंह के अंदर 30 सेकंड तक घुमाएं। फिर साफ़ पानी से कुल्ला कर के ब्रश कर लें। आप सभी को बता दे कि, इसका इस्तेमाल ज्यादा नहीं करना चाहिए, इसके अधिक इस्तेमाल से दांतों को नुकसान हो सकता है। थोड़े समय के लिए ही इसका उपयोग करें।

इनका भी करे इस्तेमाल

दांतों के पीलेपन छुटकारा दिलाने में नींबू, संतरा और केले के छिलके भी काफी फायदेमंद हैं। ये छिलके दांतों पर रगड़ने से दांतों का पीलापन दूर हो सकता है और आपके दांत सफेद व चमकदार बन सकते हैं। माना जाता है कि, इन छिलकों में पाया जाने वाला यौगिक डी-लिमोनेन या साइट्रिक एसिड आपके दांतों को सफेद करने में सहायता करता है। दांत साफ करने के लिए आप इन चीजों के छिलकों को अपने दांतों पर लगभग 2 मिनट तक धीरे-धीरे रगड़ें। इसके कुछ देर बाद ब्रश कर लें।

सारांश

हम आज के अपने इस लेख के माध्यम से आप सभी को दांतों के पीलेपन से छुटकारा पाने से जुड़ी संपूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक दी है। ताकि आप सभी इसका पूरा-पूरा लाभ प्राप्त कर सके। और दांतों के पीलेपर से छुटकारा पा सके। हम यह दावा बिल्कुल भी नहीं करते कि, हमारे द्वारा दि गई जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी हेतु संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।



Source link