धनतेरस आज, मिलेगा सोना-चांदी खरीदने का बस इतना समय, देखें शुभ मुहूर्त? : Religion


Dhanteras Gold Buying Shubh Muhurat 2023 : दिवाली अब बस आ ही गई है। इस हफ्ते यानि आज 10 नवंबर दिन शुक्रवार को धनतेरस है। धनतेरस पर सोना-चांदी (Gold Silver) खरीदना शुभ माना जाता है। आप भी आज Gold या इससे बनी जुलरी खरीदने की Plan बना रहे होंगे।

बताते चलें की ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के दिन सोना खरीदने से सौभाग्य और समृद्धि मिलती है। आपको बता दें 5 दिन का दीपपर्व धनतेरस से ही शुरू होता है। धनतेरस में धन का मतलब होता है वेल्थ और तेरस कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के लिए है।

________________________
Latest Govt. Job की जानकारी चाहिए तो बिना देरी किये Whatsapp Group जॉइन करें

धनतेरस पर सोना कब खरीदें, शुभ मुहूर्त क्या है?

आपको बता दें की इस वर्ष धनतेरस 2023 मनाने का समय आज 10 नवंबर दिन शुक्रवार को 12:35 PM से शुरू हो रहा है। यह कल 11 नवंबर दिन शनिवार को 01:57 PM पर खत्म होगा। इस दौरान आप Gold खरीद सकते हैं। वहीं, धनतेरस पूजा मुहूर्त की बात करें, तो द्रिकपंचांग वेबसाइट के अनुसार,

यह भी पढ़ें : Dhanteras 2023: इस धनतेरस सोने-चांदी के अलावें खरीदें ये चीजें, साल भर पैसों से भरा रहेगा घर

यह 05:47 PM से 7:43 PM तक है। धनतरेस के दिन प्रदोश काल 05:30 PM से 08:08 PM तक है। वृषभ काल 05:47 PM से 07:43 PM तक है। त्रयोदशी तिथि आज 10 नवंबर दिन शुक्रवार को 12:35 PM पर शुरू हो रही है और यह कल 11 नवंबर दिन शनिवार को 01:57 PM पर खत्म हो रही है।

धनतेरस पर कौन सी चीजें खरीदना शुभ होता है?

आपको बताते चलें धनतेरस (Dhanteras) के दौरान घर में प्रवेश करने से पहले लोग सोने – चांदी के अलावा पानी या भोजन भरने के लिए तांबा, पीतल और चांदी के बर्तन भी खरीदते हैं. धनतेरस पर धातु या मिट्टी की लक्ष्मी और गणेश की मूर्तियां खरीदना शुभ माना जाता है. इस दिन आप वाहन, Phone, Laptop, Refrigerator, Microwave आदि भी खरीद सकते हैं।

BIS Hallmark देखकर ही शुद्ध सोना खरीदें

बताते चलें इस धनतेरस, दिवाली के अवसर पर बड़े पैमाने पर Gold खरीदा जाने वाला है जिस दौरान नकली सोना भी बेचा जायेगा और इसीलिए आज हम आपको चेतावनी के तौर पर बताना चाहते है कि, कहीं से भी Gold खरीदने से पहले आपको उस पर BIS Hallmark का निशान जरुरत देखना है और बिना BIS Hallmark निशान वाले सोने को ना खरीदें।

सोने का वजन देखें और सोना खरीदने से पहले नई कीमतें जाने

इसके साथ ही साथ आपको बता देना चाहते है कि, सोने की कीमत (Gold Price) वजन पर तय होती है और इसीलिए आपको गोल्ड खरीदने से पहले Latest Price of Gold को चेक कर लेना होगा तभी सोना खरीदना चाहिए।

Credit Card से सोना खरीदने की भूल ना करें

आज यहां पर हम आपको बता देना चाहते है कि, आपको Credit Card से सोना नहीं खरीदना है क्योंकि क्रेडिट कार्ड से गोल्ड खरीदने पर आपको भारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और इसीलिए आपको सोना सदैव, नकदी यानि Cash से ही खरीदना चाहिए आदि।

बिना सर्टिफिकेट या रसीद के सोना ना खरीदें

इसके साथ ही साथ आज हम, आपको बता देना चाहते है कि, Gold खरीदते समय आपको दुकानदार से सोना खऱीदने का पूरा Certificate लेना होगा और साथ ही साथ अन्य कागजातों को भी प्राप्त कर लेना होगा, बिना किसी कागजी कार्यवाही और BIS Hallmark देखे आपको कोई गोल्ड नहीं खरीदना है।

यह भी पढ़ें : Diwali 2023 : इस दिवाली करें यह उपाय! माँ लक्ष्मी की कृपा से होगा धन लाभ

सरांश

इस आर्टिकल में आज हमने आपको विस्तार से ना केवल Dhanteras Gold Buying Shubh Muhurat 2023 के बारे में बताया बल्कि हमने आपको सोना खरीदते समय बरती जाने वाली सावधानियों केे बारे मे भी बताया ताकि आप व पूरी सावधानी के साथ सोना खऱीदें औऱ इस धनतेरस – दिवाली का आनन्द मनायें तथा

आर्टिकल के लास्ट में हमे, उम्मीद है कि, आपको हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाईक, शेयर व कमेंट करेंगे।





















Source link