पटना से अयोध्या के बीच चलेगी वंदे भारत, जाने रूट और टाइमिंग : IRCTC


Patna Se Ayodhya Ke Liye Vande Bharat Express Train: बिहार में बस रहें राम भक्तों के लिए बहुत बड़ी खुशख़बड़ी लेकर आये है। अब बिहार की राजधानी पटना से भगवान राम की नगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं के लिए रामलला के दर्शन करना आसान हो गया है। क्योंकि पटना से अयोध्या के बीच अब वंदे भारत ट्रैन चलेगी।

इसलिए आज हम आप सभी को अपने इस लेख में Patna Se Ayodhya Ke Liye Vande Bharat Express के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे। जिससे जानने के लिए आप सभी को हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ना होगा। वही, लेख में Patna Se Ayodhya Ke Liye Train List लेकर आये है।

सरकारी नौकरी Whatsapp ग्रुप में जुड़े
यहां क्लिक करें

Patna Se Ayodhya Ke Liye Vande Bharat Express Train

हम आप सभी को यह बता दें कि, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना हो रहे थे। इसलिए भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने पूर्व में तीन ट्रेनें पटना या फिर पटना होते हुए अयोध्या (Patna to Ayodhya Train) के लिए चलाई थी।

परंतु, अब भारतीय रेलवे के लिए वंदे भारत से रामनगरी तक जाना अपने आप में एक सुखद यात्रा होगी। हम आप सभी को बता दें कि, स्पाइसजेट ने इसी माह के सप्ताह में चार दिन अयोध्या के लिए उड़ान भी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: Milk Veg or Non-Veg I दूध वेज है या नॉनवेज? एक्सपर्ट ने बताया सबकुछ

वही, सभी श्रद्धालुओं के लिए चार बसें भी संचालित की जा रही हैं। साथ ही साथ श्रद्धालुओं के सफर को और भी आसान व आरामदायक बनाने के लिए रेलवे ने अब वंदे भारत का तोहफा देने का फैसला किया है

जानकारी दें कि, मार्ग पर यात्रियों और श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को बेहतर ढंग से सुविधाजनक बनाने के प्रयास में, रेलवे (IRCTC) ने अगले ही माह यात्रा पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें (Patna Se Ayodhya Ke Liye Vande Bharat Express Train) चलाने का घोषणा की है।

Patna – Ayodhya Vande Bharat Express Train Timing

हम आप सभी को बता दें कि, भारतीय रेलवे द्वारा ट्रेन की दो रैक इसी महीने पटना पहुंच जायेगी। वही, एक तरफ ट्रेन के परिचालन के लिए सर्वे का काम भी पूरा हो चुका है। होली से पहले वंदे भारत रूट पर परिचालन शुरू होने की भी सम्भवनाएँ है।

Patna – Ayodhya Vande Bharat Express से श्रद्धालुओं का सफर 2 घंटे पहले पूरा होगा यानी 08 घंटे में पूरा होगा।। वही, वर्तमान में एक्सप्रेस ट्रेन से यात्री पटना जंक्शन, आरा, डीडीयू, वाराणसी से होते हुए अयोध्या से लखनऊ स्टेशन तक की 508 किलोमीटर की दूरी 10 घंटे में तय करते हैं।

तो अब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रैन से पटना जंक्शन से आरा, बक्सर, डीडीयू, जौनपुर, अंबेडकर नगर, अयोध्या होते हुए लखनऊ तक पहुचेगी। साथ ही दानापुर, डीडीयू और वाराणसी रेल मंडल के रूटों से संबंधित सर्वे का काम पूरा हो गया है।

हम आप सभी को बता दें कि, वंदे भारत (Vande Bharat Express) को अयोध्या के रास्ते पटना से लखनऊ के बीच चलाने का प्लान है। रेल कोच फैक्ट्री से लखनऊ-पटना बंदे भारत एक्सप्रेस के रैक रेलवे बोर्ड को आवंटित कर दिये गये हैं। वही, बोर्ड ट्रेन से जुड़ा नोटिफिकेशन भी जल्द जारी करेगा।

Patna To Ayodhya Vande Bharat Express Ticket Price

वर्तमान समय में, पटना से अयोध्या का किराया सामान्य ट्रेन से 1,000 रुपये से 1,500 रुपये (श्रेणी के आधार पर), वही बस से 800 रुपये से 1,000 रुपये तथा हवाई मार्ग से लगभग 3,000 रुपये है।

वही, रेलवे के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, Patna To Ayodhya Vande Bharat Express Ticket Price एक्जीक्यूटिव क्लास का 2,500 रुपये से 2,800 रुपये के बीच हो सकता है। हालांकि, किराये पर अभी निर्णय नही लिया गया है।

Patna To Ayodhya Train

वर्तमान में, यात्री पटना से अयोध्या तक यात्रा करने के लिए तीन ट्रेनों का उपयोग करते हैं। जिसमें ट्रेन नंबर 13483 फरक्का एक्सप्रेस जो सुबह 4:55 बजे पटना से रवाना होती है, तथा दोपहर 3:06 बजे अयोध्या को पहुंचती है। यह ट्रैन दिन सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को रवाना होती है।

Patna To Ayodhya Train में गाड़ी संख्या 13237 पटना-कोटा एक्सप्रेस, जो कि सुबह 11:45 बजे पटना से रवाना होती है तथा शाम 7:42 बजे अयोध्या पहुंचती है। यह दिन मंगलवार, शनिवार और रविवार को संचालित होता है।

वही, लिस्ट के तीसरी ट्रेन, नंबर 12529 पाटलिपुत्र-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस, जो पाटलिपुत्र से शाम 4:30 बजे निकलती है और रात 11:50 बजे गोंडा को पहुंचती है। यहां से अयोध्या की दूरी मात्र 46 किमी है।वही, यात्री यहां से बस, ऑटो या कैब से अयोध्या पहुंच सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Earn Money From YouTube Gaming Channel, घर बैठे गेमिंग चैनल से लाखों कमाए, जाने क्राईटेरिया



Source link