पत्नी से मारपीट के आरोप में फंसे विवेक बिंद्रा? इन मामलों में भी पुलिस कर रहीं जांच : India


Noida Crime News: जाने माने यूट्यूब और बड़ा बिजनेस डॉट कॉम (Bada Business.com) के फाउंडर और सीईओ विवेक बिंद्रा एक बार फिर मुश्किलों में फंस गए हैं। पिछले दिनों यूट्यूबर और मोटिवेशनल स्पीपर संदीप माहेश्वरी के साथ उनकी बहस खुलकर सामने आई थी। जिस कारण खूब बवाल मचा था संदीप ने विवेक पर लोगों से पैसे ऐंठने का आरोप लगाया था।

________________________
Latest Govt. Job की जानकारी चाहिए तो बिना देरी किये Whatsapp Group जॉइन करें

इस मामले से वह बाहर आएं ही थे कि अब विवेक की पत्नी ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया साथ ही विवेक बिंद्रा की पत्नी ने मारपीट का गंभीर आरोप भी लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हम आप सभी को बता दे कि, गौतमबुद्ध नगर थाने में विवेक बिंद्रा के खिलाफ सेक्टर 126 मामला दर्ज करवाया गया है। हम बता दें कि विवेक बिंद्रा की शादी 6 दिसंबर को हुई थी।

14 दिसंबर को उनके खिलाफ थाने में घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज करवाई गई। शिकायत के अनुसार शादी के अलगे हि दिन यानी कि 7 दिसंबर को विवेक की किसी बात को लेकर उनकी मां से बहस हो गई। पत्नी ने जब दोनों के बीच-बचाव के लिए आगे आई तो विवेक ने उनके साथ मारपीट की। लड़ाई में उनको काफी चोट लगने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें: Salaar First Review

कौन हैं विवेक बिंद्रा?

विवेक बिंद्रा भारत के जाना पहचाना नाम हैं। शायद ही कोई हो जिसने विवेक का नाम नहीं सुना हो। विवेक बिंद्रा एक फेमस इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर के साथ ही वह बड़ा बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर भी हैं। विवेक यूट्यूब पर लोगों को सफल बिजनेस चलाने और मार्केटिंग के टिप्स देते हैं। उनके शोज और वीडियोज काफी पॉपुलर हैं। लोग बिजनेस के गुन सीखने के लिए विवेक बिंद्रा को फॉलो करते हैं। उनके यूट्यूब पर 21.4 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।

विवेक बिंद्रा के पास कितनी संपत्ति?

हम आप सभी को बता दे कि, मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के पास दिल्ली में लग्जरी हाउस और साथ ही नोएडा में भी संपत्ति है। मोटिवेशनल शोज और वीडियोज से विवेक बिंद्रा अच्छी खास कमाई होती हैं। उनकी नेथवर्थ की बात करें तो उनके पास कुल 1 मिलियन डॉलर की संपत्ति है। जानकारी के अनुसार विवेक की एक महीने की कमाई 40 से 50 लाख तक हैं।

उनकी सालाना इनकम 7 से 9 करोड़ रुपए है। बड़ा बिजनेस से विवेक की करोड़ों रुपए की कमाई होती हैं। कंपनी बड़ा बिजनेस के तहत विवेक बिंद्रा लोगों को एक कोर्स करवाते हैं। इस कोर्स में वह लोगों को मार्केटिंग और बिजनेस के गुर सिखाते हैं। इसके लिए वह लोगों से अच्छी रकम भी चार्ज करते हैं।



Source link