पीजी में नामांकन के लिए 20% सीटें बढ़ीं, अब इस तारीख तक होगा ऑनस्पॉट एडमिशन : BRABU


BRABU PG OnSpot Admission 2023 : बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी (BRA Bihar University- BRABU) ने स्नातकोत्तर यानि पीजी सत्र 2022-24 में OnSpot Admission के लिए तिथि 27 July, 2023 तक विस्तारित कर दी है।

________________________
बिहार विवि यानी BRABU और कॉलेज की तमाम खबरों को जानने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें

NOTE : अगर आप व्हाट्सएप ग्रुप में नहीं जुड़ सकते हैं तो यहां क्लिक कर फेसबुक को फॉलो करें.

आपको बता दें OnSpot Round में सीटों की संख्या कम होने के कारण लगातार तीन दिनों तक BRABU PG OnSpot Admission 2023 शुरू नहीं होने पर BRA Bihar University- BRABU की ओर से यह कदम उठाया गया है।

छात्र राजद के पूर्व प्रदेश प्रधान महासचिव ने बताया

बताते चलें छात्र राजद के पूर्व प्रदेश प्रधान महासचिव चंदन यादव के नेतृत्व में स्नातकोत्तर यानि पीजी सत्र 2022-24 में सीटों की कमी को देखते हुए विद्यार्थियों ने आवाज उठाई गई थी। साथ ही BRA Bihar University- BRABU भी बंद कराया

गया था। ऐसे में BRA Bihar University के पदाधिकारियों ने सीटों की संख्या बढ़ाने को लेकर Meeting की थी। इसमें दिए गए प्रस्ताव के आधार पर सीटों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। कुलपति की और से भी इसपर स्वीकृति दे दी गई है।

अब 27 जुलाई तक होगा ऑनस्पॉट एडमिशन

BRA Bihar University- BRABU के DSW डॉ. अभय कुमार सिंह ने बताया कि स्नातकोत्तर यानि पीजी सत्र 2022-24 में सीटों की बढ़ोतरी के बाद आज यानि 25 July, 2023 से 27 July, 2023 तक विद्यार्थी संस्थानों में OnSpot Round में

BRABU PG OnSpot Admission 2023 करा सकेंगे। उन्होंने बताया की संस्थानों को भी कहा गया है कि वे नामांकन लेने के साथ ही BRA Bihar University- BRABU के UMIS पोर्टल पर भी इसे अपडेट करें।

पीजी में बढ़ाई गई कुल 421 सीटें

आपको बता दें BRA Bihar University- BRABU ने स्नातकोत्तर यानि पीजी के जिन विषयों में विद्यार्थियों की रुचि नहीं थीं। उनमें से सीटों की संख्या कम कर अधिक Demand वाले विषयों मेंजोड़ी हैं। इसके अतिरिक्त PG विभागों और कॉलेजों

को मिलाकर कुल 421 सीटें बढ़ाई गई हैं। यह सीट बढ़ोतरी और समायोजन सिर्फ इसी स्नातकोत्तर यानि पीजी सत्र 2022-24 के लिए किया गया है। BRA Bihar University- BRABU के DSW डॉ. अभय कुमार सिंह ने बताया कि अगले सत्र से

सात नए कालेजों में पीजी की पढ़ाई शुरू हो रही है। ऐसे में उन कालेजों को मिलाकर करीब एक हजार सीटें बढ़ जाएंगी। उन्होंने बताया की ऐसे में यह बढ़ोतरी सिर्फ एक सत्र के लिए की गई है।

BRABU के इन पीजी विषयों में बढ़ी सीटें

विषय का नाम स्वीकृत सीट संशोधन के बाद सीट
भौतिक 64 84
जूलॉजी 64 84
गणित 160 196
राजनीतिक विज्ञान 160 196
इतिहा 160 196
हिंदी 160 196
अंग्रेजी 128 148
भूगोल 160 196
कॉमर्स 160 196
मनोविज्ञान 160 196

BRABU के इन पीजी विभागों- कॉलेज में बढ़ीं सीटें

कॉलेज / विभाग पूर्व में कुल सीट संशोधन के बाद सीट
BRABU के सभी पीजी विभाग 2336 2381
RDS कॉलेज, मुजफ्फरपुर 972 1132
MDDM कॉलेज, मुजफ्फरपुर 656 716
LS कॉलेज, मुजफ्फरपुर 672 744
MS कॉलेज, मुजफ्फरपुर 648 744
SRKG कॉलेज, सीतामढ़ी 512 528
RN कॉलेज, हाजीपुर 624 720
MJK कॉलेज, बेतिया 432 464
Nitishwar कॉलेज, मुजफ्फरपुर 128 100
कुल 7108 7529

________________________
बिहार विवि यानी BRABU और कॉलेज की तमाम खबरों को जानने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें

NOTE : अगर आप व्हाट्सएप ग्रुप में नहीं जुड़ सकते हैं तो यहां क्लिक कर फेसबुक को फॉलो करें.





















Source link