फिर पलटेंगे नीतीश कुमार? बनेंगे उप प्रधानमंत्री! इंडिया गठबंधन से ऑफर! बिहार की सियासत में भूचाल


PATNA, BIHAR (Lok Sabha Elections 2024): बिहार में चुनाव नतीजों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देश के उप प्रधानमंत्री बनने का ऑफर मिल रहा हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इंडिया गठबंधन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उपप्रधानमंत्री पद का ऑफर दिया है।

NDA को बहुमत के 272 के आंकड़े तक पहुंचने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अहम साथ चाहिए होगा। वहीं विपक्ष किसी भी परिस्थिति में पीएम मोदी सरकार को केंद्र से उखाड़ फेंकने की हर पॉसिबल रणनीति बनाने में लग गई है। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी JDU सबसे अहम भूमिका है।

नीतीश सरकार की पहल पर ही इंडिया गठबंधन बनाया गया था, ऐसे में अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन में वापस लाकर मोदी और भाजपा को केंद्र सरकार की सत्ता से हटाने की पूर्ण रणनीति बनाई जाने लगी है।

वहीं राजद के कई नेता का यह दावा है कि एक बार फिर चाचा भतीजा (नीतीश-तेजस्वी) के साथ जा सकते हैं। बता दें कि चुनावी प्रचार के दरमियान तेजस्वी यादव ने यह कहा था कि 4 जून के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बड़ा फैसला ले सकते हैं। वहीं अब इन खबरों के बाद से बिहार की सियासत भारी गरमा गई है। एक ओऱ मतगणना चल ही रही है तो वहीं दूसरी ओर सियासत भी काफी गरमा गई है।

यह भी पढ़े : Lok Sabha Election All Results Live

आपको बताते चले कि, मतगणना के बीच जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश के एक बार फिर से इंडिया गठबंधन में शामिल होने की चर्चा जोड़ पकड़ने लगी है। सूत्रों से मिलि जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन में लाने के लिए NCP प्रमुख शरद पावार को यह जिम्मेदारी दी गई है।

शरद पवार ने जदयू के नेताओं से संपर्क कर इस दिशा में वार्ता भी की है। हालांकि जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फिर से इंडिया में जाने का अपने स्तर से खंडन किया है।

जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा है कि, जदयू एनडीए का सबसे भरोसेमंद सहयोगी में से एक है। नीतीश कुमार को लेकर चल रही, बातें पूरा भ्रामक है। साथ ही साथ उन्होंने शरद यादव के साथ जदयू नेताओं के बीच बातचीत होने के खबरों का भी खंडन किया है।

यह भी पढ़े : एकबार फिर से मुसलमानों ने एक होकर किया वोट, हिंदू जातिवाद में बंटे

केसी त्यागी का यह कहना है कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अभी फिलहाल एनडीए में ही रहेंगे। बता दें कि, जदयू बिहार में सबसे बड़ी पार्टी में से एक बन के उभर रही है। JDU द्वारा 16 सीटों पर चुनाव लड़ा गया था जिसमें से 14 सीटों पर वह जीत रही हैं।

नियर न्यूज टिम रोज़ाना अपने विवर के लिए सरकारी योजना और लेटेस्ट गवर्नमेंट जॉब सहित अन्य महत्वपूर्ण खबर पब्लिश करती है, इसकी जानकारी व्हाट्सअप और टेलीग्राम के माध्यम से प्राप्त कर सकतें हैं। हमारा यह आर्टिकल आपको उपयोगी लगा हों तो अपने दोस्तों को शेयर कर हमारा हौसलाफ़जाई ज़रूर करें।



Source link