बिहार के 40 सीटों पर सात चरणों में मतदान…. : Bihar


Bihar Lok Sabha Election 2024: आप सभी अच्छी तरह जानते हैं कि लोकसभा चुनाव नजदीक आ गया है और बिहार में भी सात चरणों में चुनाव होंगे। लोकसभा चुनाव का डेटशीट सामने आ गई है। बिहार में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई, और 1 जून को वोट होंगे।

बिहार में 2019 में Lok Sabha Election सात चरण में मतदान हुए थे। फर्स्ट फेज का इलेक्शन 11 अप्रैल को था जिसमें बिहार की चार सीटों पर वोटिंग हुई थी। आप सभी को बता दे कि, शनिवार को चुनाव आयोग ने लोकतंत्र के सबसे बड़े महोत्सव की

सरकारी नौकरी Whatsapp ग्रुप में जुड़े
यहां क्लिक करें

तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसमें बिहार का चुनाव भी खासा महत्व रखने वाला है। कुछ दिनों पहले हुए बिहार में सत्ता परिवर्तन Lok Sabha Election पर क्या असर डालेगा, ये देखना भी दिलचस्प होगा। बिहार में 40 लोकसभा सीटें हैं। 

बिहार में चुनाव की तारीख आई सामने

हम आप सभी को बता दे कि, बिहार में भी सात चरणों में चुनाव होंगे। इसकी डेटशीट सामने आ गई है। बिहार में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई, और 1 जून को वोट पड़ेंगे।

यह भी पढ़ें: आपत्तिजनक कंटेंट पर मोदी सरकार का बड़ा एक्शन, ये 18 OTT, 19 वेबसाइट, 10 ऐप्स बैन

दिनांक 19 अप्रैल 26 अप्रैल 7 मई 13 मई 20 मई 25 मई 1 जून
बिहार (40 सीट) 4 सीट 5 सीट 5 सीट 5 सीट 5 सीट 8 सीट 8 सीट

Bihar Lok Sabha Chunav 2024 : बिहार की 40 सीटों पर चुनाव

चरण तारीख सीट
पहला 19 अप्रैल 2024 औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई
दूसरा 26 अप्रैल 2024 किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, बांका
तीसरा 7 मई 2024 झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगडिया
चौथा 13 मई 2024 दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर
पांचवां 20 मई 2024 सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर सारण, हाजीपुर
छठा 25 मई 2024 वाल्मीकिनगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान, महाराजगंज
सांतवा 01 जून 2024 नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, जारा, बवसर, सासाराम, काराकट जहानाबाद

15 सालों में 2.2 करोड़ वोटर्स

आप सभी को बता दे कि, जनसंख्या वृद्धि के साथ वोटर की संख्या भी लगातार बढ़ रही है बिहार में साल 2009 में वोटर्स की कुल संख्या करीब 5.45 करोड़ (5,45,05,246) थी। अब 2024 में यह संख्या बढ़कर करीब 7.64 करोड़ (7,64,33,329) हो गई है।

आपको बता दें इस तरह बीते 15 सालों में करीब 2.2 करोड़ (2,19,28,083) वोटर्स की संख्या बढ़ी है। 2019 में हुए पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले यह संख्या करीब 52 लाख (52,17,039) बढ़ी है। वहीं 2014 के लोकसभा चुनावों के मुकाबले यह संख्या करीब 1.26 करोड़ (1,26,33,169) बढ़ी है।

यह भी पढ़ें: Bihar Kanya Yojana : अब बिहार सरकार बेटी के जन्म से लेकर स्नातक तक का खर्चा देगी



Source link