बिहार यूनिवर्सिटी की लापरवाही! पेपर B के छात्रों को दे दिया पेपर A


BRABU Part 3 Exam 2021-24 : बीते शनिवार को वैशाली जिले के एलएन कॉलेज भगवानपुर में BRABU Part 3 Exam 2021-24 के बाद परीक्षार्थियों ने गलत प्रश्न पत्र दिये जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

BRABU Part 3 Exam 2021-24 : सूचना मिलते ही पहुंची भगवानपुर थाना पुलिस

LN College Bhagwanpur Principal Dr Sunita Gupta ने स्थिति बेकाबू देखते हुए इसकी सूचना भगवानपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस एलएन कॉलेज पहुंची. छात्र-छात्राओं को समाझा बुझाकर शांत कराया।

BRABU Illegal Channel : बीआरएबीयू के नाम से चल रहा फर्जी चैनल, काम करवाने के नाम पर पैसे की उगाही

Bihar University Part 3 Exam 2021-24 : गलत क्वेश्चन पेपर देने का आरोप जमकर हंगामा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय की ओर से एलएन कॉलेज में Bihar University Part 3 Exam 2021-24 चल रही थी। शनिवार को दूसरी पाली का एग्जाम था।

एग्जाम समाप्त होने के बाद छात्र छात्राओं ने गलत क्वेश्चन पेपर देने का आरोप लगाकर में जमकर हंगामा करने लगे।

BRABU University Part 3 Exam 2021-24 : पेपर ग्रुप बी का था और छात्रों को दिया गया पेपर ग्रुप ए

इस मामले पर एलएन कॉलेज भगवानपुर के प्राचार्य डॉक्टर सुनीता गुप्ता ने बताया की छात्रों को क्वेश्चन पेपर ग्रुप के अनुसार लेना था।

लेकिन छात्रों को ग्रुप की जानकारी नहीं थी। छात्रों को पता होना चाहिए था की उनका ग्रुप क्या है। छात्रों ने बेवजह हंगामा किया है।

BRABU UG 3rd Semester Syllabus 2023-27 Download : यूजी थर्ड सेमेस्टर का सिलेबस जारी, जाने कौन कौन सा सब्जेक्ट पढ़ना होगा

जबकि हंगामा कर रहे छात्र-छात्राओं ने बताया की हमलोगों का एग्जाम पेपर B ग्रुप का था और क्वेश्चन पेपर A ग्रुप का दिया गया।

वहीं इसकी शिकायत करने पर स्नातक पार्ट 3 की परीक्षा ले रहे शिक्षकों ने बताया की प्रश्न पत्र बिहार यूनिवर्सिटी से आता है।



Source link