बिहार यूनिवर्सिटी स्नातक की दूसरी मेरिट लिस्ट आज करेगा जारी, जाने कब से होगा नामांकन?


BRABU UG 2nd Merit List 2024 : बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (Babasaheb Bhimrao Ambedkar Bihar University- BRABU) में स्नातक सत्र 2024-28 में नामांकन (BRABU UG Admission 2024) के लिए आज यानि 21 जून को दूसरी मेरिट लिस्ट (BRABU UG 2nd Merit List 2024 Release Today) जारी कर दी जायेगी।

दूसरी मेरिट लिस्ट में 20 से 30 हजार छात्रों का होगा चयन

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRA Bihar University- BRABU) सूत्रों ने बताया कि दूसरी लिस्ट (BRABU UG 2nd Merit List 2024) में 20 से 30 हजार छात्रों का चयन किया जा सकता है। इसकी प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई है।

दूसरी मेरिट लिस्ट में इन छात्रों नहीं मिलेगा मौका

बीआरएबीयू प्रशासन ने बताया कि पहली मेरिट लिस्ट (BRABU UG 1st Merit List 2024) में जिन छात्रों ने दाखिला नहीं लिया उन्हें दूसरी मेरिट लिस्ट (BRABU UG 2nd Merit List 2024) में मौका नहीं दिया जायेगा।

ये भी पढ़ें : BRABU Part 1 Special Exam Form 2024 Date

दूसरी लिस्ट (BRABU UG Admission 2nd Merit List 2024) में फ्रेश छात्रों के नामों का चयन किया जायेगा। इसके लिए शनिवार या सोमवार से दाखिले की तारीख (BRABU UG Admission Date 2024) दी जा सकती है। स्नातक नामांकन प्रक्रिया 30 जून तक पूरी होगी।

29 हजार छात्रों ने नहीं लिया स्नातक में दाखिला

बीआरएबीयू यूजी फर्स्ट मेरिट लिस्ट (BRABU UG 1st Merit List 2024) में 29 हजार छात्रों ने स्नातक में दाखिला (BRABU UG Admission 2024) नहीं लिया। मेरिट लिस्ट में 1 लाख 10 हजार छात्रों का चयन किया गया था,

जिनमें 81 हजार छात्रों ने दाखिला (Bihar University Graduation Admission 2024) लिया है। इस वर्ष स्नातक में दाखिले के लिए 1 लाख 62 हजार छात्रों ने आवेदन (BRABU UG Admission Online Apply 2024) किया था।

बिहार विवि में स्नातक में ढाई लाख सीटें

बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी (BRA Bihar University-BRABU) में स्नातक में ढाई लाख सीटें हैं। पहली मेरिट लिस्ट में कला के विषयों (Arts Faculty) में 63364 छात्रों ने दाखिला लिया है।

कॉमर्स संकाय (Commerce Faculty) में 4150 और विज्ञान संकाय (Science Faculty) से 13890 छात्रों ने एडमिशन (BRABU Graduation Admission 2024) लिया है।

________________________
BRABU Merit List, Admission, एडमिट कार्ड, Result की जानकारी तुरंत जानने के लिए जुड़ जाइए

नियर न्यूज टिम रोज़ाना सुबह में बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर न्यूज और पूरे दिनभर सरकारी योजना और लेटेस्ट गवर्नमेंट जॉब सहित अन्य महत्वपूर्ण खबर पब्लिश करती है, इसकी जानकारी आप व्हाट्सअप और टेलीग्राम के माध्यम से प्राप्त कर सकतें हैं। हमारा यह आर्टिकल आपको उपयोगी लगा, तो अपने दोस्तों को शेयर कर हमारा हौसलाफ़जाई ज़रूर करें।



Source link