बीआरएबीयू पीजी एडमिशन 2024-28 के लिए आवेदन तिथि जारी : BRABU


BRABU PG Admission 2024-26 MA, MSC, MCOM : बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (Babasaheb Bhimrao Ambedkar Bihar University- BRABU) की ओर स्नातक सत्र 2024-28 के साथ पीजी सत्र 2024-26 में भी एडमिशन साथ में लिया जायेगा। बीआरए बिहार विवि सत्र को नियमित करने के लिए पीजी में इसी साल दो सत्रों में एडमिशन ले रहा है। अभी पीजी सत्र 2023-25 में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है।

बीआरएबीयू के डीएसडब्ल्यू डॉ अभय कुमार सिंह ने बताया की स्नातक पार्ट थ्री सत्र 2021-24 का रिजल्ट जारी होने के बाद पीजी में भी नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। इससे स्नातकोत्तर का एक सत्र जो देर से चल रहा है, वह ठीक हो जायेगा। पीजी सत्र 2024-26 में दाखिले के लिए 11 हजार सीटें तय की गई हैं।

ये भी पढ़ें : BRABU UG Admission 2024 (CBCS) BA BSc BCom 2024-28



Source link