मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना पोर्टल बंद, साइबर कैफे कर रहे 2000 रुपये की डिमांड


Bihar Mukhymantri Kanya Utthan Yojana Portal Closed 2025 : बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का पोर्टल खुलवाने के नाम पर साइबर कैफे के संचालक ग्रेजुएशन पास छात्राओं से ठगी कर रहे हैं।

जाने इस पोस्ट में क्या क्या है

आपके जानकारी के लिए बताते चलें की इसकी शिकायत छात्राओं ने 4 फरवरी यानी मंगलवार को बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर में आकर की हैं।

ये भी पढ़ें…

31 जनवरी के बाद बंद हो चुका है मुख्यमंत्री कन्या उत्थान का पोर्टल : Bihar Mukhymantri Kanya Utthan Yojana Portal Closed 2025

बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय के कर्मियों ने बताया है कि 31 जनवरी के बाद मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का पोर्टल बंद हो चुका है।

अगर कोई शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की बात कह रहा है तो वह गलत है।

साइबर कैफे संचालक ने 2000 रुपये की मांग : Bihar Mukhymantri Kanya Utthan Yojana Portal Closed 2025

आपके जानकारी के लिए बताते चलें की बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय में मंगलवार को कई छात्राएं पोर्टल पर अपना नाम चेक कराने पहुंचीं।

उन्हें बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय की तरफ से बताया गया कि मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का पोर्टल अभी बंद है।

इन छात्राओं ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के पोर्टल पर अपना नाम अपडेट कराना है। इसपर बीआरएबीयू की तरफ से कहा गया कि अभी पोर्टल बंद है।

इसपर एक छात्रा ने बताया कि साइबर कैफे संचालक ने बताया है कि वह मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का पोर्टल खुलवाकर नाम अपडेट करा देगा। इसके एवज में उसने ₹2000 की मांग की है।

पत्र आने के बाद ही खुल सकेगा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का पोर्टल

बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय की ओर से छात्रों को समझाया गया है कि पोर्टल अभी बंद है और शिक्षा विभाग, बिहार सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का पोर्टल खोलने के बारे में कोई पत्र भी नहीं आया है। पत्र आने के बाद ही पोर्टल खुल सकेगा।



Source link