राम नवमी के अवसर पर अयोध्या न आने की…. : Religion


Ayodhya Ram Mandir News: इस बार अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर में विराजमान रामलला अपना जन्मदिवस मनाने वाले हैं। अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलाल का यह पहला जन्मदिन होगा। इस खास मौके पर हर कोई अयोध्या में मौजूद रहना चाहता है लेकिन राम मंदिर ट्रस्ट कहना है कि, इस खास दिन को छोड़कर यानि रामनवमी के बजाय किसी और

दिन अयोध्या आइए तो हम आपका स्वागत भी कर पाएंगे और व्यवस्था भी दे पाएंगे। आज के अपने इस लेख में हम आपको बताएंगे कि राम मंदिर ट्रस्ट ऐसा क्यों कह रहा है और इसके पीछे की वजह क्या है।

सरकारी नौकरी Whatsapp ग्रुप में जुड़े
यहां क्लिक करें

22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ था तब से अब तक लगभग डेढ़ करोड़ लोगों ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन और पूजन किया है। मंगलवार और शनिवार को ढाई लाख से अधिक लोग दर्शन कर रहे है तो 23 से 25 जनवरी के बीच रोज दर्शनार्थियों की संख्या लगभग 5 लाख तक पहुंच गई।

यही हाल होली के अगले दिन रहा। जब भक्तों का आंकड़ा 3 लाख पहुंच गया। इस तरह औसत की बात करें तो आज तक रोज लगभग 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने श्री राममंदिर में रामलाला के दर्शन किए। यह संख्या अगर बनी रहती है तो जड़ा सोचिए एक वर्ष में कितने श्रद्धालु अयोध्या जाकर दर्शन करेंगे? निश्चित तौर पर यह आकड़ा देश ही नहीं विदेश के भी कई प्रमुख धर्म स्थलों से अधिक है।

यह भी पढ़ें: रशियन दुल्हन मिलेगी; लोगों को गुमराह कर रूसी सेना में भर्ती करा रहे एजेंट, मना करने पे किया टॉचर

Ayodhya Ram Mandir News: राम नवमी पर अयोध्या न आने की अपील

यही कारण है कि, राम मंदिर ट्रस्ट अब रामनवमी को लेकर सभी श्रद्धालुओं से अपील कर रहा है कि इस खास अवसर पर अयोध्या आने से परहेज करें क्योंकि जब क्षमता से अधिक लोग रामनवमी के दिन अयोध्या पहुंचेंगे तो सारी व्यवस्था चरमरा ने के साथ उन्हें अपने आराध्य के सुगम दर्शन भी नही हो पाएंगे।

इसलिए राम मंदिर ट्रस्ट सभी श्रद्धालुओं से अपील कर रहा है कि अयोध्या में राम नवमी के बजाय किसी और दिन आइए। ताकि आप सभी अच्छी तरह रामलाला का दर्शन कर पाएं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने कहा कि, जहां तक मेरा अनुमान है

अब तक डेढ़ करोड़ दर्शनार्थी अयोध्या जाकर रामलाला के दर्शन कर चुके हैं रोजाना लगभग 2 लाख लोग दर्शन कर रहे हैं लेकिन होली के बाद से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है और यह आंकड़ा 3 लाख के करीब पहुंच चुका है और यह भीड़ रामनवमी और पूर्णिमा तक कम नहीं होगा।

रामनवमी में प्रशासन भी व्यवस्था बना रहा है कैसे कंट्रोल करें भीड़ को और ट्रस्ट भी अपनी व्यवस्था बना रहा है। इसके साथ ही रहने के लिए अस्थाई व्यवस्था भी कर रहा है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि, आप अयोध्या दर्शन करने आईये लेकिन रामनवमी पर्व के बाद जिससे आपको दर्शन भी सुलभ से हो सके और आपको आव्यवस्थाओं का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें: Bihar Karyalay Parichari Recruitment 2024 : बिहार कार्यालय परिचारी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 6 अप्रैल तक बढ़ी, जल्द करें अप्लाई



Source link