सिर्फ एक महीने मिलता है यह फल, वजन घटाने….. : Health


Famous Fruit in Rajasthan: राजस्थान में कई फल ऐसे पाएं जाते हैं जो मौसम के अनुसार उगते हैं। इनमें से एक फल ऐसा है जो इन दिनों सीजन पर उगा हुआ है। इस फल को राजस्थान का देशी फल भी कहा जाता है। आजकल बाजार में बेर की तीनों वैरायटी मौजूद है।

राजस्थान में इस फल को कई नामों से भी जाना जाता है। लेकिन इसका प्रचलित नाम पेमली बेर है। यह बेर हल्के हरे रंग के होते है। यह पक जाने के बाद लाल और भूरे रंग का हो जाता है। इस बेर को पेमली बेर के नाम से भी जानते है।

________________________
Latest Govt. Job की जानकारी चाहिए तो बिना देरी किये Whatsapp Group जॉइन करें

कई बीमारियों को रोकने में यह बेर सहायक होती है। इसके साथ ही यह ऊर्जा का बहुत अच्छा स्रोत है। इस बेर मे कई तरह के पोषक तत्व (Nutrients) पाए जाते है. इसके अलावा इसमें एंटी ऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होता है.

हम आप सभी को बता दे कि, मौली देवी जी बेर बेचतीं है उन्होंने बताया कि, नवंबर में राजस्थान के झाड़िकिया में बेर लगते है जब बारिश होती है तो यह बेर उगते है। अभी बड़े साइज के बेर यानी कि, पेमली बेर बाजार में आ रहे है। जो बोरड़ी या बेर की झाड़ी पर लगते हैं। जिसका सीजन एक महिने तक रहता है।

यह भी पढ़ें: DRDO JRF Vacancy 2024 Notification Out : डीआरडीओ जेआरएफ भर्ती 2024, ई…

इसको सेव बेर भी बोलते है। 100 रुपए किलो सबसे छोटे साइज के बेर बेचे जाते हैं और 50 रुपए किलो में मीडियम साइज के बेर (Medium sized plums) बेचे जाते है। वहीं पेमली बेर यानी बड़े बेर 60 रुपए किलो मिलता है। बेर बीकानेर तथा उसके आस पास के इलाकों में उगते है।

Famous Fruit in Rajasthan: पेमली बेर खाने के कई फायदे

आयुर्वेद डॉक्टर अमित गहलोत ने बताया कि, पेमली बेर खाने के कई फायदे है। पेमली बेर में कैलोरी बहुत कम होती है यही कारण है कि, यह वजन कम करने में सहायक होती है। बेर में सिंडेटिव का प्रभाव होता है। ऐसे में शरीर और दिमाग को शांत रखता है। इस फल और बीज में सेपोनिंस और पॉलीसेकराइड्स पाया जाता है जिससे गहरी और अच्छी नींद आती है।

इसके अलावा इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर होता है जिससे पाचन शक्ति मजबूत होती है। इसके साथ ही कैंसर कोशिकाओं से लड़ने में सहायक होता है। बेर में कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन (Calcium, Phosphorus and Iron in Plum) होता है जिससे हमारी हड्डियां मजबूत होती है. बेर में पोटेशियम (Potassium in Plums) अधिक होता है जिससे ब्लड प्रेशर सही रहता है।

यह भी पढ़ें: 2024 Center Changed: बदल गए मैट्रिक परीक्षा के लिए 56 एग्जाम सेंटर, जल्दी डाउनलोड करें नई लिस्ट



Source link