21 साल के लड़के पर आया 7 बच्चों की मां का दिल, जानें- अजब प्रेम…. : State


UP News: अक्सर लोग प्यार में हर हद पार कर देते हैं प्यार में लोगों के लिए उम्र और लोक लाज की बेड़ियां भी मायने नहीं रखती। समाज के बंधनों से दूर प्यार के पंछी की दुनिया अलग ही होती है। एक एसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 21 साल के युवक पर 55 साल की महिला का दिल आ गया। यह मामला लालगंज थाना क्षेत्र के बानपुर गांव का है। यह 7 बच्चों की मां नाती-पोते वाली है और 21 साल के युवक पर अपना दिल हार बैठी। दोनों एक साथ दिल्ली रहकर वापस भी आ गए हैं। दिल्ली से वापस आने के बाद भी दोनों का मिलना बरकरार रहा।

________________________
Latest Govt. Job की जानकारी चाहिए तो बिना देरी किये Whatsapp Group जॉइन करें

7 बच्चों की मां ने 21 साल के युवक को दिया दिल

55 साल की महिला के पति संतराम को अंदाजा हो गया कि उसकी पत्नी सुधरनेवाली नहीं है और उसने अपनी पत्नी की करतूत को पंचायत के सामने रखा। 55 वर्षीय महिला से पंचों ने राय ली। पत्नी पंचायत में अपने प्रेम प्रसंग सामने आने से भड़क गई और पत्नी ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ने की चुनौती दे दी।

पति ने पत्नी का चैलेंज स्वीकार किया। पति ने कुछ ही दिनों बाद दोनों को घर में रंगरेलियां मनाते पकड़ लिया। पंचायत भी दोनों पत्नी पति का विवाद सुलझाने में नाकाम रही। मामला लालगंज थाने पहुंचा। पुलिस ने भी दोनों पक्षों को बुलाकर समझाने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें: 12 साल की उम्र में किसान के बेटे ने किया कमाल, इंडिया टॉपर बन सभी को चौंकाया

थाने में पुलिस के भी समझाने का प्रयास बेकार

पुलिस ने मामला सुलझाते हुए महिला को सात बच्चों के भविष्य का हवाला दिया। पति की बदनामी का दर्द भी बताया। पर प्यार में पागल महिला टस से मस नहीं हुई। वह किसी की भी बात मानने को तैयार नहीं है और पति को अदालत की शरण में जाने की सलाह दी। पति निराश होकर थाने से वापस आ गया। पत्नी ने अपने पति को दो टूक कह दिया कि उसने पंचायत में उसे बदनाम किया। इसलिए अब वह अपने प्रेमी के साथ ही रहेंगी। दोनों ही बालिग है इस कारण इस मामले में पुलिस भी कुछ नहीं कर पाई।

हम आप सभी को बता देना चाहते हैं कि, 55 वर्षीय महिला का पति मजदूरी करता है। पति और पत्नी के संबंध भी अच्छे हैं। महिला पर लड़के के परिवार वाले गुमराह करने का आरोप लगा रहे हैं। लालगंज थाने के प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि, प्रकरण की जानकारी पुलिस को है। दोनों ही पक्षों को थाने पर बुलाकर काफी समझाने का प्रयास किया गया। दोनों ही बालिग है और सुझाव मानने को तैयार नहीं हैं। फिलहाल अभी पुलिस की ओर से कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।

यह भी पढ़े : Bihar Success Story



Source link