एमएड में नामांकन के लिए आवेदन इस दिन से, सीटों की संख्या जारी


BRABU MEd Admission 2024 : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय में BRABU MEd Admission 2024 के लिए वेबसाइट पर 30 अगस्त से BRABU MEd Online Apply 2024 पोर्टल खुलेगा। इसके लिए बिहार यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तैयारी कर ली है।

BRABU MEd Admission 2024 : तीन कॉलेजों में होती है एमएड की पढ़ाई

आपके जानकारी के लिए बताते चलें की बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय में एमएड की पढ़ाई तीन कॉलेजों में होती है। सभी कॉलेजों में 50-50 सीटें हैं। इसमें एक सरकारी और दो प्राइवेट कॉलेज शामिल हैं।

BRABU MEd Entrance Exam Date 2024 : सितंबर में होगी एमएड प्रवेश परीक्षा

मिली जानकारी के अनुसार, BRABU MEd Online Apply 2024 पोर्टल खुलने के बाद सितंबर में BRABU MEd Entrance Exam 2024 आयोजित की जायेगी।

BRABU MEd Entrance Result 2024 आने के बाद अक्टूबर से कक्षाएं शुरू होने की उम्मीद है।



Source link