9 लाख से अधिक छात्रों को जल्द मिलेगा डिग्री, राजभवन ने जारी किया कन्वोकेशन डीम्ड डेट


BRABU Convocation Deemed Date : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय में नौ लाख छात्रों को डिग्री जल्द मिलेगा। क्योंकि राजभवन द्वारा बिहार यूनिवर्सिटी के शैक्षणिक सत्र 2021-2023 तक के लिए दीक्षांत का डिम्ड डेट जारी कर दिया गया है।

जाने इस पोस्ट में क्या क्या है

नौ लाख छात्रों को डिग्री डिग्री मिलने का रास्ता साफ

बिहार यूनिवर्सिटी के परीक्षा विभाग ने बताया की स्नातक के दो सत्र, पीजी, वोकेशनल व प्रोफेशनल कोर्स के 9 लाख से अधिक छात्रों को डिग्री जल्द दिया जाएगा।

इसको लेकर राजभवन, बिहार ने शुक्रवार को बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय के लिए कन्वोकेशन का डीम्ड डेट जारी कर दिया है।

पिछली बार वर्ष 2018 में हुआ था दीक्षांत समारोह

बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने बताया कि अक्टूबर 2023 तक जारी परीक्षा परिणाम के आधार पर छात्रों को डिग्री दी जाएगी।

आपके जानकारी के लिए बताते चलें की बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय में पिछली बार दीक्षांत समारोह का आयोजन वर्ष 2018 में हुआ था।

2019-20 और 2020-21 में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को डिग्री जारी

आपको जानकारी के लिए बताते चलें की बीआरएबीयू में उस सत्र के विद्यार्थियों को मेडल सहित डिग्री भी दी गई। वहीं, कोरोना काल में विद्यार्थियों की परेशानी को देखते हुए

वर्ष 2020 में राजभवन ने कन्वोकेशन का डीम्ड डेट जारी किया था, जिसके आधार पर सत्र 2019-20 और 2020-21 में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को BRABU Degree Certificate दी गई है।

ये भी पढ़ें…

अक्टूबर 2023 तक की डिग्री के लिए कन्वोकेशन डेट 3 अक्टूबर 2024

बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार यूनिवर्सिटी के परीक्षा विभाग ने बताया कि कोरोना की स्थिति सामान्य होने पर इस साल BRABU Convocation 2024 को लेकर तैयारी चल रही थी।

वहीं, छात्रों को डिग्री का इंतजार था। राजभवन ने शुक्रवार को बीआरएबीयू में अक्टूबर 2023 तक की डिग्री के लिए कन्वोकेशन डेट 3 अक्टूबर 2024 निर्धारित किया है।

इसके आधार पर बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय में सत्र 2021-22 व 2022-23 के अलग-अलग कोर्सों में उर्त्तीण स्टूडेंट्स को डिग्री दी जाएगी



Source link