13 अक्टूबर तक सभी कॉलेज बंद


BRABU Durga Puja Holiday 2024 : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय सहित सभी पीजी विभाग और कॉलेजों आज बुधवार यानी 9 अक्टूबर से दुर्गा पूजा की छुट्टी घोषित कर दी गई है।

जाने इस पोस्ट में क्या क्या है

कुलसचिव ने जारी किया छुट्टी का नोटिफिकेशन

बीआरएबीयू के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र सज आदेश लेकर कुलसचिव डॉ. अपराजिता कृष्णा ने छुट्टी का नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस के अनुसार, शिक्षक संघ के अनुरोध पर 9 अक्टूबर को दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में छुट्टी रहेगी।

वहीं इसकी सूचना बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय के सभी विभागाध्यक्षों के साथ ही अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों को दी गई है।

Read Also…

14 अक्टूबर से खुलेगा बिहार यूनिवर्सिटी सहित सभी पीजी विभाग और कॉलेज

आपके जानकारी के लिए बताते चलें की पहले 10 अक्टूबर से बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी सहित पीजी विभाग और कॉलेजों में BRABU Durga Puja Holiday 2024 निर्धारित थी।

12 अक्टूबर को दशहरा है, जबकि 13 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। अब 14 अक्टूबर से बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय सहित पीजी विभाग और कॉलेजों में काम शुरू होगा।



Source link