डेट कंफर्म! आज जारी होगी पीजी फर्स्ट मेरिट लिस्ट और कट ऑफ


BRABU PG 1st Merit List 2024-26 Date Out : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय में पीजी सत्र 2024-26 में नामांकन के लिए फर्स्ट मेरिट लिस्ट आज शुक्रवार यानी 7 फरवरी को जारी कर दिया जाएगा।

जाने इस पोस्ट में क्या क्या है

इस बात की जानकारी बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने गुरुवार को दी.

ये भी पढ़ें…

पीजी फर्स्ट मेरिट लिस्ट और कट ऑफ तैयार : BRABU PG 1st Merit List 2024-26 Date Out

बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी के डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि पीजी में एडमिशन के लिए पीजी फर्स्ट मेरिट लिस्ट और कट ऑफ तैयार कर लिया गया हैं।

आज शुक्रवार यानी 7 फरवरी को पीजी फर्स्ट मेरिट लिस्ट और कट ऑफ जारी कर दिया जायेगा। वहीं पीजी में एडमिशन 10 फरवरी से शुरू हो जायेगा।

11 हजार सीटों के लिए आये 26 हजार आवेदन : BRABU PG 1st Merit List 2024-26 Date Out

बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी के डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया की पीजी में 11 हजार सीटों पर एडमिशन होना है। इसके लिए 26 हजार आवेदन आये हैं।

कब जारी होगी पीजी सेकंड मेरिट लिस्ट : BRABU PG 2nd Merit List 2024-26 Date Out

बीआरएबीयू के डीएसडब्ल्यू ने बताया की पीजी में एडमिशन के लिए एक हफ्ते का समय दिया जायेगा। इसके बाद पीजी सेकंड मेरिट लिस्ट जारी की जायेगी।

पीजी फर्स्ट मेरिट लिस्ट जारी होते ही डाउनलोड लिंक इस ग्रुप में डाल दिया जाएगा, अभी जुड़ जायें – Join Whatsapp Group



Source link