BRABU PG 2nd Merit List Release Date 2024-26 : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय में शुक्रवार को फर्स्ट मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। वहीं कॉलेजों ने 28 फरवरी को शाम 4 बजे तक 6401 छात्रों का नामांकन पोर्टल पर अपडेट किया था।
शनिवार तक पोर्टल पर अपडेट कर सकते है नाम : BRABU PG 2nd Merit List Release Date 2024-26
बताते चलें की, बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी ने सभी कॉलेजों को निर्देश दिया है कि अगर किसी स्टूडेंट्स का एडमिशन पोर्टल पर अपडेट नहीं हो पाया है वह उसे शनिवार तक अपडेट कर सकते हैं। इसके बाद छात्र का नामांकन पोर्टल पर अपडेट करने का मौका नहीं दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें…
पीजी फर्स्ट मेरिट लिस्ट में 10 हजार 885 छात्रों के नाम थे शामिल : BRABU PG 2nd Merit List Release Date 2024-26
आपके जानकारी के लिए बताते चलें की बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी की ओर से ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी BRABU PG 1st Merit List 2024-26 में 10 हजार 885 छात्रों का नाम शामिल किया गया था। इस बार पीजी में 11 हजार सीटों पर छात्रों का एडमिशन लिया जाएगा।
अब तक कितने छात्रों ने लिया एडमिशन : BRABU PG 2nd Merit List Release Date 2024-26
बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, अबतक M.A.- Master of Arts में 4145, M.COM.- Master of Commerce में 873 और M.SC.- Master of Science में 1383 छात्रों ने एडमिशन लिया हैं।
3 मार्च को जारी होगी दूसरी मेरिट लिस्ट : BRABU PG 2nd Merit List Release Date 2024-26
बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ. आलोक प्रताप सिंह ने शुक्रवार को बताया है की पीजी फर्स्ट मेरिट लिस्ट के बाद बाकी सीटों पर नामांकन के लिए BRABU PG 2nd Merit List 2024-26 तीन मार्च को जारी की जाएगी।
बीआरएबीयू के डीएसडब्ल्यू ने बताया कि BRABU PG 2nd Merit List 2024-26 या इसके बाद विषय बदलने वाले छात्रों को भी एडमिशन लेने का मौका दिया जायेगा। बताया कि पीजी में चार वर्षीय बीएड कोर्स की पढ़ाई करने वाले छात्रों का भी एडमिशन लिया जा रहा है।