Bihar Madrasa Board Fauquania Result 2025 Declared Soon On @bsmeb.org, Direct Link To Check


Bihar Madarsa Board Fauquania Result 2025 : बिहार मदरसा बोर्ड द्वारा फोकानिया (10वीं) परीक्षा 2025 का रिजल्ट को बहुत जल्द जारी किया जाएगा।

Bihar Madarsa Board Fauquania Result 2025 – ताजा अपडेट

अगर आपने भी बिहार मदरसा बोर्ड द्वारा 20 जनवरी से लेकर 25 जनवरी 2025 तक आयोजित फोकानिया (10वीं) परीक्षा में भाग लिया था और अब रिजल्ट जारी का इंतजार कर रहे हैं तो यह इंतजार की घड़ी बहुत जल्द समाप्त होने वाली हैं।

ये भी पढ़ें…

इस लेख में हम आपको विस्तार से बताएंगे की बिहार मदरसा बोर्ड फोकानिया (10वीं) परीक्षा का रिजल्ट कब जारी किया जायेगा और आप कैसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा।

बिहार मदरसा बोर्ड द्वारा सत्र 2024-25 की वार्षिक फोकानिया 10वीं क्लास की परीक्षा 20 जनवरी से 25 जनवरी 2025 तक राज्य भर में 241 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। वहीं इस परीक्षा में 68 हजार 776 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था।

आपको बता दें की, बिहार मदरसा बोर्ड द्वारा बिहार मदरसा बोर्ड फोकानिया परीक्षा कॉपियों की जाँच 15 फरवरी तक समाप्त कर ली गई है। अब सभी विद्यार्थियों को बिहार मदरसा बोर्ड द्वारा फोकानिया रिजल्ट जल्द जारी कर दिया जाएगा।

Bihar Madarsa Board Fauquania Result 2025 – इस दिन होगा जारी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार मदरसा बोर्ड द्वारा बिहार मदरसा बोर्ड फोकानिया परीक्षा का रिजल्ट 5 मार्च से लेकर 7 मार्च 2025 के बीच कभी भी जारी कर दिया जायेगा।

इस परीक्षा में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थी बिहार मदरसा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर बिहार मदरसा बोर्ड फोकानिया (10वीं) रिजल्ट चेक व डाऊनलोड कर सकते हैं।

वैसे हमारे द्वारा बिहार मदरसा बोर्ड फोकानिया रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद चेक व डाउनलोड लिंक इस लेख में नीचे उपलब्ध करवा दिया जाएगा। जहां से आप सभी अभ्यर्थी अपना परिणाम चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar Madarsa Board Fauquania Result 2025 – कैसे चेक करें

  • सबसे पहले आपको बिहार मदरसा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
Bihar Madarsa Board Fauquania Result 2025
  • इसके बाद आपको होमपेज पर उबलब्ध फोकानिया एग्जाम 2025 रिजल्ट पर टैप करना होगा।
  • अब आपको रिजल्ट सेक्शन में जाकर फोकानिया (10वीं) परीक्षा 2025 रिजल्ट पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको आईडी नंबर और जन्म तिथि डालकर पब्लिक बटन कर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने बिहार मदरसा बोर्ड फोकानिया रिजल्ट 2025 दिख जायेगा।
  • अंत में, आप इसे डाउनलोड कर अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं।

सारांश

दोस्तों आज हमने Bihar Madarsa Board Fauquania Result 2025 में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं का रिजल्ट कब जारी किया जाएगा, बिहार मदरसा बोर्ड फोकानिया रिजल्ट जारी होने के बाद कैसे आप अपने परिणाम को चेक व डाउनलोड कर पाएंगे। इन सभी जानकारीयों को इस लेख में विस्तार से बताने की पूरी कोशिश की है, इसके साथ ही साथ रिजल्ट चेक करने का महत्वपूर्ण लिंक भी प्रदान किया गया है। जहाँ से आप आसानी से अपने Bihar Madarsa Board Fauquania Result 2025 को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

अस्वीकरण: हमारी वेबसाइट पर सभी जानकारी अच्छे इरादे से और केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रकाशित की जाती है, ताकि पाठक जागरूक रह सकें। हमारी वेबसाइट पर दी गई जानकारी के आधार पर पाठक द्वारा की गई प्रत्येक कार्रवाई पूरी तरह से उनके अपने जोखिम पर होती है।!



Source link