लक्षद्वीप जाना है काफी आसान, जानें ट्रेन से फ्लाइट तक का खर्चा… : Travel

[ad_1]

Lakshadweep: जबसे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी लक्षद्वीप के दौरे पर गए हैं तबसे ही लक्षद्वीप काफी ज्यादा चर्चा का विषय बन गया है। दौरे के बाद मालदीव के सरकारी अधिकारियों के टिप्पणियों के बाद से ही लक्षद्वीप सुर्खियों में है। इस समय हर कोई लक्षद्वीप जाना और वहां की सुंदरता देखना चाहता है। आज हम आप सभी को अपने इस लेख में बताएंगे की आप लक्षद्वीप कैसे जाएं? क्या कोई ट्रेन वहां जाती है? क्या कोई हवाई जहाज वहां जाता है ? अगर हां, तो इसमें कितना समय लगेगा? कितना किराया होगा? इसे कैसे पहुँचा जा सकता है? इन सभी प्रश्नों का उत्तर आज हम आप सभी को देंगे।

________________________
Latest Govt. Job की जानकारी चाहिए तो बिना देरी किये Whatsapp Group जॉइन करें

दिल्ली से एर्नाकुलम तक ट्रेन

हम आप सभी को बता दे कि, दिल्ली से ही नहीं देश के किसी भी कोने से लक्षद्वीप जाने के लिए सीधी ट्रेन नहीं है। इसके लिए आपको केरल के एर्नाकुलम साउथ रेलवे स्टेशन जाना होगा। वहां से आपको समुद्र और हवा के माध्यम से लक्षद्वीप पहुंचना होगा। दिल्ली की बात करें, तो वहां से एर्नाकुलम जाने के लिए कई ट्रेनें हैं। इनमें से मुख्य हैं हिमसागर एक्सप्रेस (न्यू दिल्ली से एर्नाकुलम), निजामुद्दीन से मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस, टीवीसी राजधानी, केरल एक्सप्रेस, मिलेनियम एक्सप्रेस शामिल हैं।

एर्नाकुलम से लक्षद्वीप का रास्ता

  • आप सभी को बता दे एर्नाकुलम से लक्षद्वीप जाने के दो तरीके हैं। पहला हवाई मार्ग और दूसरा समुद्र मार्ग। हम पहले हवाई मार्ग की बात करते हैं। लक्षद्वीप में अगत्ती द्वीप पर अगत्ती हवाई अड्डा है। कोची एयरपोर्ट से अगत्ती के लिए कई उड़ानें हैं। आप कोची से अगत्ती तक लगभग डेढ़ घंटे में पहुंच जा सकता हैं।
  • दूसरा तरीका समुद्र मार्ग का है, जिससे आप जहाज से लक्षद्वीप पहुंच सकते हैं। भारतीय नौवहन निगम से कोची से कई फेरी सेवाओं का विकल्प है। 12 से 20 घंटे का समय आपको लगेगा लक्षद्वीप पहुंचने में। वर्तमान में 7 जहाज सेवा प्रदान कर रहे हैं। इनमें MV अमिंडिवी, MV अरबियन सी, MV भारत सीमा, MV द्वीप सेतु, MV कवरत्ती, MV लक्षद्वीप सागर और MV मिनिकॉय शामिल हैं. सभी जहाजो के लिए अलग-अलग किराया है।

यह भी पढ़ें: हाथ में कलावा कैसे और कितनी बार लपेटना चाहिए?

ट्रेन का किराया

  • हम आप सभी को बता देना चाहते हैं कि, लक्षद्वीप जाने के लिए अगर आप ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो टीवीसी राजधानी में यात्रा करने में आपको लगभग 37 घंटे का समय लगेगा। जिसका किराया 3 एसी के लिए 4850 रुपये 2 एसी के लिए 6665 रुपये, और 1 एसी के लिए किराया 8885 रुपये है।
  • मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस में यात्रा करने में आपको लगभग 50 घंटे का समय लगेगा। जिसका किराया स्लीपर के लिए 985 रुपये है, 3 एसी के लिए 2530 रुपये, और 2 एसी के लिए 3705 रुपये किराया है।
  • हिमसागर एक्सप्रेस से यात्रा करने में लगभग 49 घंटे 50 मिनट का समय लगता है। जिसका किराया स्लीपर के लिए 910 रुपय, और 2 एसी के लिए किराया 3490 रुपये है।

दिल्ली से फ्लाइट

आप सभी को बता देना चाहते हैं कि, लक्षद्वीप जाने के लिए आप दिल्ली से सीधे फ्लाइट से लक्षद्वीप के अगत्ती हवाई अड्डे तक जा सकते हैं। इसके लिए आप पहले कोची जा सकते हैं और फिर लक्षद्वीप का रुख कर सकते हैं। हालांकि, कई एयरलाइन कंपनियां दिल्ली से लक्षद्वीप के लिए सीधे फ्लाइट्स प्रदान कर रही हैं। पर, सीधी यात्रा में आपको दो से तीन बार रुकना पड़ेगा। जिसके कारण फ्लाइट यात्रा दो से तीन दिन में पूरी हो जाएगी।

यह भी पढ़े : दुनिया की सबसे डरावनी हॉरर मूवी

कितना होगा फ्लाइट का किराया

आप सभी को बता दे एयर इंडिया एक्सप्रेस प्लस अलायंस एयर की फ्लाइट दिल्ली से अगत्ती तक 14 घंटे 45 मिनट की होगी। इसमें सूरत, बैंगलोर और कोची में रुकावटें होंगी। आपको इस यात्रा के लिए रुपए 11,238 किराया देना होगा।

[ad_2]

Source link