सर्दी में गर्म पानी से नहाए या फिर ठंडे पानी से? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट….. : Life Style


Hot Vs cold water shower in winter: आप सभी को जानते ही हैं कि अभी सर्दियों का मौसम चल रहा है। अधिकांश लोग गर्मी से परेशान करने है और इस मौसम का बेसब्री से इंतजार करते हैं, लेकिन सर्दियों के मौसम के साथ कुछ परेशानियां और बीमारियां भी आती हैं। कुछ लोगों के लिए सर्दी के मौसम में नहाना (Shower in winter) काफी मुश्किल काम बन जाता है। अधिकतर लोग नहाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि,

________________________
Latest Govt. Job की जानकारी चाहिए तो बिना देरी किये Whatsapp Group जॉइन करें

नहाने के लिए गर्म पानी अच्छा है या ठंडा पानी। हम आज के अपने इस लेख के माध्यम से आप सभी के इसी सवालों के जवाब देने की कोशिश करेंगे तो जानते हैं जानते हैं ठंड के मौसम मे नहाने के लिए गर्म पानी का यूज करना चाहिए या ठंडे पानी (Hot Vs cold water shower in winter) का और इस पर विशेषज्ञों की क्या है राय

गर्म पानी

विशेषज्ञों के अनुसार सर्दी में नहाने के लिए सबसे अच्छा गुनगुना पानी है. यह न ज्यादा गर्म होता और न ही ठंडा। इससे सर्दी खांसी होने का खतरा नहीं रहता है। अगर आप गुनगुने पानी से नहाते हैं तो आपके बॉडी का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाएगा और सर्दी का अहसास कम होता है। हालांकि ज्यादा गर्म पानी से नहाने से नुकसान भी पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें: Bihar Graduation Admission 2024

ठंडा पानी

हम आप सभी को बता दे कि, हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक ठंडे पानी से नहाने से बॉडी की इम्यूनिटी स्ट्रॉग होती है। हालांकि जिन्हें जल्दी सर्दी खांसी की समस्या हो जाती है उन्हें ठंडे पानी से नहाने से बचना चाहिए। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगो को ठंडे पानी से नहाने से जुकाम होने का खतरा रहता है।

गर्म पानी से नहाने से नुकसान

आलस

अगर आप लगातार गर्म पानी से नहाना शुरू कर देते हैं तो ठंडे पानी से नहाना मुश्किल है जाता है। ऐसे में अगर किसी कारण से गर्म पानी नहीं मिलने पर लोग नहाने में आलस करने लगते हैं।

बालों को नुकसान

आप सभी को बता दे बालों को गर्म पानी से धोने से नुकसान होता है। और बाल रूखे , बेजान और कमजोर हो सकते हैं। यही कारण है कि बालों को गर्म पानी से धोने से बचना चाहिए।

ड्राई स्किन

अगर आप बहुत ज्यादा गर्म पानी से नहाते हैं तो आपके स्किन में नमी की कमी हो जाती है। इससे ड्राई स्किन की समस्या भी शुरु हो सकत है। जिन लोगों को स्किन से जुड़ी कोई समस्या हो उन्हें गर्म पानी से नहीं नहाना चाहिए।



Source link