BRABU All Students Records 2019


BRABU University News : बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (Babasaheb Bhimrao Ambedkar Bihar University – BRABU) के आइक्यूएसी निदेशक प्रो. कल्याण कुमार झा ने नैक मूल्यांकन (NAAC Rating) को लेकर वर्ष 2019 से 2024 तक सभी विद्यार्थियों के रिकार्ड सभी संकाय अध्यक्षों से मांगे हैं। सभी डीन से छात्रों के रिजल्ट से लेकर उनकी उपलब्धियों तक की जानकारी मांगी हैं।

प्रो. झा ने सभी विभागों से पूछा है कि आपके यहां कितने छात्रों ने प्रथम डिवीजन में परीक्षा पास की। विभाग में कितनी पीएचडी हुई। विभाग में कितने टीचर हैं, कितने पीएचडी गाइड हैं। जो पीएचडी अवार्ड हुए उसकी भी पूरी रिकॉर्ड मांगी गई है।

इसके अलावा शिक्षकों को अगर कोई अवार्ड मिला हो तो उसकी भी जानकारी देने को कहा गया है। इसके अलावा आपके यहां कितने विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट हुआ है। कितने छात्र राज्य या केंद्रीय प्रतियोगी परीक्षा में सफल हुए। इसकी जानकारी मांगी गई है।

ये भी पढ़ें : BRABU Online Class Schedule 2024



Source link