क्यों चंदन के पेड़ से लिपटे रहते हैं सांप और नाग एक्सपर्ट….: Knowledge


Sandalwood Trees: कभी ना कभी आपने बड़े बुजुर्गों से सुना होगा कि, चंदन के पेड़ पर सांप और नाग लिपटे रहते हैं। दरअसल लोगों का ये मानना था कि सांप को ठंडक चाहिए होता है और वो चंदन के पेड़ पर मिलती है। इस कारण ही सांप चंदन के पेड़ (Sandalwood Trees) पर लिपटें रहते हैं लेकिन आज हम अपने इस लेख के माध्यम से आप सभी को इसके पीछे का असली सच बताएंगे।

Sandalwood Trees: चंदन का पेड़

क्या सच में चंदन के पेड़ पर सांप रहते हैं? इसको लेकर एक मीडिया संस्थान ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में संचालित वनस्पति विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विजय मालिक से बातचीत करके इसकी सच्चाई जननी चाहिए। विजय मालिक भारत में पेड़-पौधों के एक्सपर्ट है। प्रोफेसर विजय मलिक ने कहा कि, अगर पेड़ों की प्रजातियों की बात करें तो चंदन का पेड़ काफी उपयोगी माना जाता है।

सरकारी नौकरी Whatsapp ग्रुप में जुड़े
यहां क्लिक करें

विजय मलिक ने कहा कि इसकी पैदावार आपको कर्नाटक, महाराष्ट्र सहित अन्य प्रदेशों में देखने को मिलेगी। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चंदन के पेड़ को प्लांट के तौर पर लगाया जाता है। उन्होंने चंदन के रहस्य के बारे में बताया कि जिस तरह सभी पेड़ पौधे खुद ही अपनी पानी और भोजन की व्यवस्था करते हैं। लेकिन चंदन का पेड़ दूसरे पेड़ के ऊपर निर्भर रहता है। वह अन्य पेड़ों के माध्यम से पानी में भोजन को अपने अंदर समाहित करता है।

क्या रहते हैं चंदन के पेड़ पर सांप?

प्रोफेसर विजय मलिक ने कहा कि, साइंटिफिक तौर पर कहा जाता है कि, चंदन के पेड़ पर सांप लिपटे हुए रहते हैं। दरअसल इसका अभी तक कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। चंदन के पेड़ (Sandalwood Trees) को सिर्फ उससे प्राप्त होने वाले चंदन के लिए जाना जाता है। यह विशेष रूप से नाग को आकर्षित करने वाला पेड़ नहीं होता है।

यह भी पढ़ें: बर्थडे पर केक खाने से 10 साल की बच्ची की हो गई मौत, ऑनलाइन किया था ऑर्डर

उन्होंने कहा कि, सांप उन जगहों की ओर आकर्षित होते हैं। जहां उन्हें भोजन, पानी, आश्रय और उपयुक्त तापमान मिल सकती है। जैसे सांप वहां पर रहना ज्यादा पसंद करेंगे, जहां उन्हें शिकार मिले, छिपने के लिए जगह मिले और उपयुक्त तापमान मौजूद है। हालांकि सांप चंदन के पेड़ों वाले क्षेत्रों में निवास कर सकते हैं।

Sandalwood Trees: चंदन की खुशबू

हम आप सभी को बता दें कि, चंदन के पेड़ की अगर आपको पहचान नहीं है। तो भी आप चंदन के पेड़ को पहचान नहीं सकते हैं। क्योंकि इस पेड़ के आसपास आपको चंदन की खुशबू महसूस भी नहीं होगी। दरअसल जब चंदन की लकड़ी (Sandalwood Trees) को अच्छे तरीके से किसी पत्थर पर घिसा जाता है तो ही चंदन की महक और खुशबू आपको महसूस होती है। इसकी ठंडक को लेकर कहा जाता है कि, चंदन को जितना घिसा जाए वह उतना ही सुगंधित और ठंडा लगता है।

यह भी पढ़ें: रेलवे में 1113 पदों पर निकली सीधी भर्ती, 10वीं पास करेंअप्लाई



Source link