पति ने 50 लाख की जमीन पत्नी के नाम पर खरीदी, अब धोखा देकर 3 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार… : Bihar


Samastipur News : आज के इस लेख में हम आप सभी को एक पति की दर्द भरी कहानी के बारे में बतायेंगे। जहां पर हम आप सभी को बतायेंगे की किस तरह उसने अपने पत्नी के लिए 50 लाख की संपत्ति अर्जित किया और वक्त आने पर उसकी पत्नी बेवफाई कर गई। पूरा मामला जनने के लिए हमारे साथ लेख में अंत तक बने रहें।

हम आप सभी को बता दें कि, बिहार के समस्तीपुर जिले से एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला है। जहां एक पति ने बीते एक दशक में अपनी पत्नी के नाम पर 50 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति अर्जित किया है। जिसके बाद पत्नी, जो खुद तीन बच्चों की माँ है वो अपने प्रेमी संग नौ दो ग्यारह हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड के हसनपुर गांव की रहने वाली सरिता देवी ने

सरकारी नौकरी Whatsapp ग्रुप में जुड़े
यहां क्लिक करें

10 साल पूर्व अपनी बेटी की शादी पटना जिले के सिपाही घाट समाहरणालय के निवासी नीरू कुमार से की थी। जिसके बाद जिस तरह घर में हालात बेहतर हुए, नीरू ने धीरे-धीरे अपनी पत्नी के नाम पर तीन अलग-अलग जगहों पर जमीन खरीदी। वही, जमीन की अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये से अधिक बतायी जा रही है।

क्या कहते हैं पति

बता दें कि, बिहार के पटना जिले के सिपाही घाट, पटना समाहरणालय के समीप के रहने निवासी नीरू कुमार के मुताबिक, उनकी शादी 10 साल पूर्व सरिता देवी की बेटी से हुई थी। सरिता देवी समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र के हसनपुर गांव की रहने वाली हैं। वे बताता है कि, हमारी शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था और हमारे तीन बच्चे भी है।

यह भी पढ़ें: डायबिटीज कंट्रोल करने के साथ तेजी से वजन कम करेगी फ्लेक्स सीड्स से बनी चटनी, यहां देखिए तरीका और फायदे

परंतु, बीते चार-पांच दिनों में पता चला कि हमारी पत्नी किसी दूसरे लड़के संग फरार हो गईं है। नीरू कहते है कि, मैंने पिछले 10 वर्षों में 50 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति अपनी पत्नी के नाम कर दी है। इसके बावजूद भी उसने हमें धोखा दे दिया और अपने प्रेमी के साथ भाग गई। यहां तक कि, प्रेमी के संग भागने में ससुराल वाले का भी भरपूर सहयोग रहा है।

क्या कहती है लड़की की मां

वही, अगर हम दूसरे पक्ष की बात करे तो लड़की की मां सरिता देवी बताती है कि उनकी बेटी की शादी 10 साल पहले हुई थी। परंतु, लड़के के परिवार वाले उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया करते थे। लड़के ने भी हमारी बेटी को अक्सर परेशान किया करता था जिसके बाद उसने उनके साथ रहने से मना कर दिया। फिलहाल वह दूसरे लड़के के साथ घर से भागी हुई है।

चूँकि, लड़की की मां यह भी आरोप है कि, जब मैं जेल में थी। तभी हमारी लड़की से इन्होंने प्रेम प्रसंग में शादी रचा लिया था। हालांकि इस बात को लड़का बेबुनियाद बता रहा है लड़का कह रहा है कि पेरेंट्स की सहमति से शादी की थी।

यह भी पढ़ें: शरीर को बीमारियों का घर बना रहा Cold Drinks! इस समर इन हेल्दी ऑप्शन्स से बनाये शरीर को स्वस्थ



Source link