BRABU New Exam Calendar 2024-25 PDF Download :अगले 6 महीने में होगी 21 परीक्षाएं, नया एग्जाम कैलेंडर जारी


BRABU New Exam Calendar 2024-25 PDF Download : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय द्वारा अगले छह महीने में 21 परीक्षाएं आयोजित करायी जाएगी। इसके लिए गुरुवार को फिर से नया एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया गया है।

BRABU New Exam Calendar 2024-25 PDF Download : बिहार यूनिवर्सिटी में सभी सत्र

बीआरएबीयू के परीक्षा नियंत्रक ने बताया की कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय के निर्देश पर 22 अगस्त को फिर से परीक्षा कैलेंडर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। उन्होंने बताया की बिहार यूनिवर्सिटी में सभी सत्र नियमित हैं।

BRABU Part 3 Revised Exam Schedule 2021-24 : बदल गया पार्ट थर्ड की परीक्षा तिथि, नया शेड्यूल जारी

BRABU New Exam Calendar 2024-25 PDF Download : अगले 6 महीने में होगी 21 परीक्षाएं

बीआरएबीयू परीक्षा नियंत्रक ने बताया की BRABU New Exam Calendar 2024-25 के अनुसार, बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय में अगस्त 2024 से लेकर जनवरी 2025 तक में 21 परीक्षाएं ली जाएंगी।

उन्होंने बताया की परीक्षा कैलेंडर के हिसाब से सभी परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा और साथ ही रिजल्ट भी जारी किया जाएगा। नया परीक्षा कैलेंडर जारी होने से छात्रों को परीक्षा की तैयारी करने का समय मिलेगा।

BRABU New Exam Calendar 2024-25 PDF Download : कब होगी कौन सी परीक्षा और कब जारी होगा रिजल्ट?

परीक्षा का नाम व सत्र परीक्षा शुरू होने की तिथि रिजल्ट जारी होने की तिथि
स्नातक पार्ट थ्री परीक्षा 2021-24 23 अगस्त 2024 30 अक्टूबर 2024
स्नातक पार्ट टू परीक्षा 2022-25 29 अप्रैल 2024 30 अगस्त 2024
पीजी थर्ड सेमेस्टर परीक्षा 2022-24 20 मई 2024 30 सितंबर 2024
पीजी फोर्थ सेमेस्टर परीक्षा 2022-24 17 नवंबर 2024 30 दिसंबर 2024
पीजी द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा 2023-25 22 अक्टूबर 2024 30 दिसंबर 2024
पीजी थर्ड सेमेस्टर परीक्षा 2023-25 20 जनवरी 2025 30 मार्च 2025
स्नातक तृतीय सेमेस्टर परीक्षा 2023-27 21 नवंबर 2024 10 जनवरी 2025
चार वर्षीय बीएड आठवें सेमेस्टर परीक्षा 2020-24 27 अगस्त 2024 30 अक्टूबर 2024
चार वर्षीय बीएड छठें सेमेस्टर परीक्षा 2021-25 30 सितंबर 2024 30 दिसंबर 2024
बीसीए-बीबीए थर्ड सेमेस्टर परीक्षा 2023-26 04 दिसंबर 2024 30 जनवरी 2025
पीजी डिप्लोमा रसियन थर्ड सेमेस्टर परीक्षा 2023-25 04 दिसंबर 2024 31 जनवरी 2025
एमसीए पांचवें सेमेस्टर परीक्षा 2022-25 04 दिसंबर 2024 31 जनवरी 2025
बीयूएमएस पहले सेमेस्टर परीक्षा 2023-25 30 नवंबर 2024 30 जनवरी 2025



Source link