OK Google…! गूगल से मिला ऐसा जवाब कि इंटर ड्रॉपआउट छात्र बन गया लखपति


Success Story Deepak Kumar Sah (Begusarai): अकसर लोग गूगल से अपने सवालों के जवाब ढूंढते रहते है। लेकिन, क्या हो जब गूगल के बताएं गये रास्ते पर चलकर सफलता हासिल हो जाएं। सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा

लेकिन यह सच है कि, गूगल के द्वारा बताएं गये जानकारी से बिहार के बेगूसराय जिलें के रहने वाले 12वीं पास छात्र दीपक कुमार साह आज सलाना 9 लाख रुपये कमा रहे है। इसलिए आज हम आप सभी को अपने इस लेख में Success Story of Deepak Kumar Sah (Begusarai) के बारे में जानकारी देंगे।

पहले तो दीपक ने गूगल से पूछा हेल्लो गूगल, कम लागत में मुर्गा पालन से ज्यादा मुनाफा कैसे होगा, गूगल, कम समय में मुर्गा कैसे बड़ा होगा। जिसके बाद गूगल से मिलने वाले जवाब के वजह से ही इंटर पास छात्र दीपक कुमार साह अपनी पढ़ाई बीच मे ही छोड़कर मूर्गा पालन करना शुरू कर दिया और अब सालाना पूरे 9 लाख तक कमाई कर लेते है।

हम आप सभी को यह बता दें कि, गूगल के प्लेटफॉर्म पर बिजनेस आईडिया की लंबी फेहरिस्त लगी हुई है। जिसपर दिनभर में लाखों युवा गूगल से बिजनेस आईडिया की जानकारी हासिल करते रहते हैं। दीपक भी ऐसे ही युवा में आते हैं, जिनकी जिंदगी को गूगल ने बदल दी है।

जिंदगी बदल देने वाला आईडिया

बिहार के बेगूसराय के खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के दीपक कुमार साह ने पढ़ाई के दौरान एक दिन उन्होंने गूगल बिजनेस आईडिया से सम्बंधित सवाल पूछा। जिसके बाद जवाब से संतुष्ट होने के पश्चात पोल्ट्री फार्मिंग को सबसे बेहतर बिजनेस आईडिया माना और शुरू कर दिया मूर्गा पालन करना।

वर्तमान में वे अपने फॉर्म में एक बार में तकरीबन 3500 चूजा लाते हैं और 35 से 40 दिनों में 2 किलो का कर के थोक व्यापारी को सेल कर देते हैं।

ऐसे में कम वक्त में ज्यादा वजन मुर्गा का कैसे हो ? कौन सी दवाई देनी चाहिए ? जैसे सभी सवालों का जवाब भी वह किसी पशु चिकित्सक से नहीं, बल्कि गूगल से जानकारी इकट्ठा करते हैं। यहां से मिले जवाब के मुताबिक पिछले दो वर्षो से वे सफलतापूर्वक मूर्गा पालन कर रहे हैं।

3500 चूजे से 40 दिन में 50 हजार से 1 लाख तक की कमाई

दीपक के मुताबिक, मूर्गा पालन में थोड़ी सावधानी बरतनी पड़ती है। ऐसा नहीं करने पर बहुत बड़ा नुकसान होने की संभावना भी बना रहता है। इसी वजह से वे पोल्ट्री फॉर्म में हमेशा अलर्ट रहते हैं। वे कहते हैं कि चूजों को खाने में मकई का दर्रा और फीड देना चाहिए।

इसके अलावा भी समय-समय पर दाना, पानी, दवाई आदि देना जरूरी होता है। एक बार जब वे 3500 चूर्जा अपने फार्म में लाते हैं, तो दो-दो किलो तक उसका वजन होने में पूरे 40 दिन लग जाता है।

बताते चले कि दीपक बताते हैं कि 3500 चूजे से 40 दिन में 50 हजार से 1 लाख तक की कमाई आसानी से हो जाती है।

सारांश

आज के इस लेख में आप सभी को Success Story of Deepak Kumar Sah के बारे मे बताई गई है। जिसमें गूगल से मिलें जवाब से संतुष्ट होने पर पोल्ट्री फार्मिंग को सबसे बेहतर माना और शुरू किया मूर्गा पालन। अतः हमे उम्मीद हैं की आपको हमारा आज का यह लेख “Success Story of Deepak Kumar Sah” बेहद पसंद आया होगा। हमे उम्मीद हैं कि इस लेख को आप अपने सभी दोस्तों के साथ जरूर शेयर करेंगे।



Source link