RSS के गढ़ में कांग्रेस का 139वां स्थापना दिवस, ‘हैं तैयार हम’ से 2024 का चुनावी बिगुल : Politics


Congress Foundation Day 2023: कांग्रेस की स्थापना 28 दिसम्बर 1885 को हुआं था और गुरुवार (28 दिसंबर) को कांग्रेस ने अपना 139वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी महाराष्ट्र के नागपुर में एक रैली को संबोधित करेंगे। नागपुर में होने वाली रैली को ‘हैं तैयार हम’ नाम दिया गया है महारैली के साथ कांग्रेस 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी। इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे समेत पार्टी के सभी बड़े नेता शामिल होने वाले हैं।

________________________
Latest Govt. Job की जानकारी चाहिए तो बिना देरी किये Whatsapp Group जॉइन करें

आप सभी को बता दे कि, कांग्रेस के 139वां स्थापना दिवस को लेकर नागपुर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पार्टी ने इस कार्यक्रम के लिए एक ‘हैं तैयार हम’ का स्लोगन भी तैयार किया है, जो कांग्रेस नेताओं का हौसला बढ़ाएगा। कांग्रेस राज्य के सभी मुख्यमंत्री भी इस रैली में मौजूद रहेंगे। इस महारैली को बड़ा बनाने के लिए पूरी तैयारी कि गई है। कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस के अवसर पर सुबह 9.30 बजे एआईसीसी मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ध्वजारोहण भी किया गया।

बदलाव का संदेश देना है मकसद: नाना पटोले

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा है कि, हमारे पार्टी का उद्देश्य बदलाव का संदेश देना है, ताकि बीजेपी को केंद्र से हटाया जा सके। ये देश के लोगों के लिए ऐतिहासिक मौका होगा। उन्होंने कहा कि देश पर जब भी मुसीबत आया है तब कांग्रेस पार्टी आगे आई है और देश में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर नागपुर में बीजेपी की अत्याचारी और अहंकारी सरकार को गिराने का संकल्प लेकर बदलाव का संदेश दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: चाय मांगने पर महिला ने पति के आंख में घौंप दी कैंची

आरएसएस के गढ़ में हो रही महारैली

हम आप सभी को बता देना चाहते हैं कि, कांग्रेस की ये महारैली काफी मायने रखती है, क्योंकि यह महारैली नागपुर में आयोजित हो रही है, जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मुख्यालय है। कांग्रेस ने बार-बार बीजेपी और आरएसएस के खिलाफ लड़ाई लड़ने की बात कही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि ‘हैं तैयार हम’ महारैली में लाखों लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले हैं। नागपुर से कांग्रेस विधायक नितिन राउत ने कहा कि अगले साल होने वाले चुनाव के लिए पार्टी राजनीतिक बिगुल बजाएगी।

लोकसभा चुनाव की बनेगी रणनीति

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे नागपुर में महारैली के बाद पार्टी महासचिवों और सभी प्रदेश प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। उत्तर भारत के राज्यों में जीत हासिल करना कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती है, जिस पर सबसे ज्यादा फोकस किया जा रहा है। कांग्रेस सीट बंटवारे के लिए यूपी, बिहार जैसे राज्यों के क्षेत्रीय दलों के साथ बातचीत कर रही है।



Source link