The Procession was Returned: शादी करने वाले रट लें पहाड़ा, नहीं तो….. | India


The Procession was Returned: यह अनोखा ममला उत्तर प्रदेश के महोबा जिले की है। जहां बारात दुल्हन को लिए बिना ही वापस लौट गई। जिसका कारण जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक दुल्हन ने जयमाल से पहले दूल्हे का टेस्ट लिया और पहाड़ा सुनाने के लिए बोला। लेकिन दूल्हा पहाड़ा नहीं सुना सका,

जिसके बाद दुल्हन ने बाराती को लौटा दिया। साथ ही लड़के वालों को लड़की पक्ष को खाने और अन्य चीजों पर खर्च हुए 4 लाख रुपए भी चुकाने पड़े। जब यह पूरा मामला थाने तक पहुंचा तो लड़का और लड़की पक्ष ने सुलहनामे पर हस्ताक्षर कर विवाद को आगे बढ़ने से रोका।

दूल्हे को नहीं पता था 2 का पहाड़ा, शादी टूटी

स्थानीय खबरों के अनुसार महोबा खरैला थाना क्षेत्र के निवासी रतीराम की बेटी माया की शादी धनवार निवासी रणजीत से होने वाली थी। बारात लड़की वालों के दरवाजे पर पहुंची और वरमाला का प्रोग्राम भी शुरू हुआ।

सरकारी नौकरी Whatsapp ग्रुप में जुड़े
यहां क्लिक करें

तभी कहीं ना कहीं से दुल्हन को पता चला कि, दूल्हा पढ़ा-लिखा नहीं है। दुल्हन ने इस इस बात को कंफर्म करने के लिए जयमाला के वक्त स्टेज पर ही दूल्हे से 2 का पहाड़ा पूछ लिया। जब दुल्हन ने दूल्हे से पहाड़ा पूछा तो पहले लोगों को लगा कि वह मजाक कर रही है।

लेकिन जब दुल्हन ने सिरियसली दूसरी बार पहाड़ा सुनाने के लिए बोला तो, दूल्हा पहाड़ा सुनाने लगा पर वह सही से नहीं सुना पा रहा था। जब दूल्हा दो का पहाड़ा नहीं सुना पाया तो दुल्हन ने उससे शादी करने से ही इनकार कर दिया।

The Procession was Returned: दोनों पक्षों ने सुलहनामे पर किया दस्तखत

आपको बता दें पनवाड़ी थाना पुलिस के अनुसार सुलहनामा में यह तय हुआ कि लड़के वाले लड़की वालों को खाने और अन्य चीजों पर खर्च हुए 4 लाख रुपए वापस कर देंगे। इसके अलावा एक-दूसरे को दिए हुए सामान भी वापस करेंगे। सुलहनामे में यह भी लिखा गया कि दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर कानूनी कार्रवाई नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें: अब ऐसे होगा इंटर में एडमिशन, नहीं जारी होगी कोई मेरिट लिस्ट, नया नियम लागू



Source link