UP पुलिस परीक्षा 2024 एडमिट कार्ड तिथि एवं परीक्षा शहर जारी : Career


UP Police Constable City Slip 2024 Released : यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 से पहले एग्जाम सिटी स्लिप आज 10 फरवरी को रिलीज कर दी गई हैं। इससे अभ्यर्थियों को पता चल जाएगा कि उनका एग्जाम 17 या 18 फरवरी में से किस डेट, किस शिफ्ट और किस जिले में होगा। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in जाकर अभ्यर्थी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

आपको बताते चलें की उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 60244 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जा रही है। इसके लिए उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में 17 और 18 फरवरी को यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60 हजार पदों पर भर्ती के लिए करीब 48 लाख आवेदन आए हैं।

यूपी पुलिस लिखित परीक्षा 300 अंकों की होगी। परीक्षा अवधि दो घंटे की है, जिसमें कुल 150 प्रश्न होंगे। गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग भी होगी। एक गलत उत्तर पर 0.5 अंक काटा जाएगा। सही उत्तर पर दो अंक मिलेंगे।

UP Police Constable City Slip Link : Click Here

ये भी पढ़ें : RFCL Recruitment 2024 Apply Online



Source link